Beetroot Halwa Recipe
Beetroot Halwa Recipe: हम जो आपको बताने जा रहे हैं वो एक प्रकार की चुकंदर मिठाई रेसिपी है. यह एक लोकप्रिय भारतीय रेसिपी है, जो चुकंदर के रंग के कारण देखने और खाने में बहुत आकर्षक होती है. यह बेहतरीन रेसिपी बच्चों के लिए भी बहुत अच्छी है क्योंकि बच्चे इसमें चुकंदर नहीं देख पाते हैं. अगर आप इस रेसिपी को गर्मागर्म बनाते हैं तो इसका स्वाद और भी अच्छा है. इसके अलावा अगर आप ठंडे खाने के शौकीन है तो आप इसे रेफ्रिजरेटर में स्टोर कर सकते हैं.
साथ ही आप चाहें तो 5 से 6 दिन के लिए इसे ररेफिजेटर में सुरक्षित रखकर भी इसका उपयोग कर सकते हैं, तो इस स्वादिष्ट व्यंजन के बारे में इतना कुछ समझने के बाद आप इंतजार करें. लाल कंद वाली यह सब्जी पोषक तत्वों का भंडार है. इसमें मैग्नीशियम, फोलिक एसिड, पोटेशियम, विटामिन बी, कार्बोहाइड्रेट और आयरन जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर के अंगों के कामकाज के लिए आवश्यक हैं. अब आइए हम आपको बताते हैं चुकंदर हलवा बनाने की रेसिपी…
5 चुकंदर 2 चम्मच घी 1 कप दूध 1/4 कप चीनी 6 बारीक कटा हुआ काजू 1/4 चम्मच इलायची पाउडर 1 कप खोआ
चुकंदर हलवा बनाने के लिए चुकंदर को धो लें. फिर इसे कद्दूकस कर लें. फिर एक पैन में घी डाल कर गर्म होने दें. उसके बाद उसमें चुकंदर डाल लें. अब 2-4 मिनट इसे पकाएं और फिर मिलाएं। फिर इसे 20 मिनट पकाएं फिर उबालें. अब इसका पूरा दूध सूख जाने तक इसे पकाते रहें. फिर इसमें चीनी मिलाएं और 5 मिनट पकाएं। अब इसमें घी, चीनी और गर्म दूध मिलाएं. अब इसे गाढ़ा होने तक पकाएं और बाद में इसमें खोया पकाएं. अब आखरी में काजू, इलायची पाउडर मिलाएं. आपका चुकंदर हलवा तैयार हैं. इसे अब गरमा-गरम सर्व करें.
ATM Charge Rule Change: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ATM ट्रांजेक्शन को लेकर नए निर्देश…
Foreign Tourist India: भारत घूमने आई विदेशी महिला ने देश की विविधता, संस्कृति और भारतीयों…
Delhi High Court: देश की एकता और अखंडता को खतरे में डालने वाली बड़ी साजिश…
तमिलनाडु के मदुरै स्थित तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर 150 से अधिक वर्षों के इंतजार के बाद…
Sunday Special Sambar Recipe: संडे के नाश्ते या लंच में कम समय में स्वादिष्ट सांभर…
Kansa Story: श्रीमद्भागवत में कंस वध का प्रसंग काफी चर्चित है, लेकिन गर्ग संहिता में…