अजब-गजब

थानें में भी नहीं सुरक्षित! मुंगेर में पुलिस कस्टडी से उड़ गया पूरा का पूरा ट्रक

आपने अक्सर चोरों को राह चलते लोगों की जेब काटते या दुकानों के ताले तोड़ते सुना होगा, लेकिन बिहार के मुंगेर से एक ऐसा अनोखा और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां चोरों ने पुलिस के ही ‘सुरक्षा चक्र’ को भेद डाला. मुंगेर के मुफस्सिल थाने की बाउंड्री के भीतर से जब्त किया हुआ गिट्टी से भरा एक पूरा का पूरा ट्रक रहस्यमयी तरीके से गायब हो गया. थाने के भीतर से ही ट्रक उड़ जाने की इस अजीबोगरीब घटना से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.

थानेदार, मुंशी और सिपाही पर गिरी गाज

थाना परिसर से ट्रक के गायब होने की खबर जब मुंगेर के एसपी सैयद इमरान मसूद तक पहुंची, तो वे भी हैरान रह गए. मामले की नजाकत को देखते हुए उन्होंने तुरंत डीएसपी मुख्यालय के नेतृत्व में जांच बैठाई.

जांच में पुलिस पदाधिकारियों की घोर लापरवाही और संदिग्ध संलिप्तता उजागर हुई. इसके बाद एसपी ने कड़ा रुख अपनाते हुए मुफस्सिल थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह, थाना मुंशी अरविंद कुमार और पीटीसी धनंजय कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित (सस्पेंड) कर दिया. तीनों के खिलाफ विभागीय स्तर पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है.

क्या है मामला?

मामला 3 जुलाई का है, जब तत्कालीन खान निरीक्षक मो. अरमान ने ओवरलोडिंग और कागजातों की जांच के दौरान गिट्टी लदे एक बड़े ट्रक को जब्त किया था. जब्ती के बाद नियमानुसार ट्रक को सुरक्षित रखने के लिए मुफस्सिल थाने में खड़ा करा दिया गया.

हैरानी की बात यह रही कि करीब एक हफ्ते बाद जब खनन विभाग की टीम कागजी कार्रवाई पूरी कर ट्रक के पास पहुंची, तो थाना परिसर से ट्रक गायब था.

खनन अधिकारी भी जांच के घेरे में

मामले की जांच में यह भी सामने आया कि खान निरीक्षक मो. अरमान ने ट्रक जब्त कर थाने में खड़ा तो कराया था, लेकिन इसकी कोई आधिकारिक लिखित सूचना तत्कालीन थानाध्यक्ष को नहीं दी थी. इस गंभीर चूक को लेकर एसपी ने खान निरीक्षक के खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी (DM) को पत्र लिखा है. फिलहाल पुलिस गायब हुए ट्रक की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन थाने के अंदर से ही पूरा ट्रक चोरी हो जाना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है.

ये भी पढ़ें: सामान नहीं, सिर्फ सुकून चाहिए था! महिला ने 2 साल में 258 करोड़ के कर डाले ऑनलाइन ऑर्डर

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

2 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

4 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

4 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

5 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

6 hours ago