प्रतीकात्मक चित्र- AI जनरेटेड
One-in-a-Billion Egg: सोचिए, एक अंडा जो किसी भी आम सुपरमार्केट में पाया गया, उसकी कीमत हजारों रुपये लग जाए! आपको यह चौंकाने वाली बात लगेगी, लेकिन सच है. अंडा, जो आमतौर पर सस्ता और हर घर की रसोई का हिस्सा होता है, हाल ही में 20 हजार रुपये से ज्यादा में नीलाम हुआ है.
लेकिन सवाल यह है कि आखिर ऐसा क्या खास था इस अंडे में? क्या यह पोषण से भरपूर था? या फिर यह किसी दुर्लभ प्रजाति का था? नहीं, इसकी वजह थी इसका अनोखा आकार. यह अंडा अंडाकार यानी ओवल शेप में नहीं, बल्कि एकदम गेंद जैसा गोल था. गोल अंडे का मिलना बेहद दुर्लभ है, और यही इसकी ऊंची कीमत की वजह बना. हालांकि ये अंडा भारत का नहीं है.
अधिकतर अंडे अंडाकार होते हैं. ऊपर से पतले और नीचे से चौड़े. लेकिन यह अंडा पूरी तरह गोल है. इसी खासियत की वजह से इसे नीलामी में 200 पाउंड (करीब 21,500 रुपये) में बेचा गया.
यह अंडा स्कॉटलैंड के एक सुपरमार्केट में मिला था. एक महिला को इसे देखकर इसकी अनोखी बनावट का एहसास हुआ. उसने इसे इयुवेंटास फाउंडेशन को भेज दिया, जहां 11 दिसंबर को इसकी नीलामी हुई. इंग्लैंड के बर्कशायर निवासी एड पोनॉल ने इसे 200 पाउंड में खरीदा.
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है. इससे पहले 2023 में ऑस्ट्रेलिया में भी एक गोल अंडा मिला था. वह अंडा 78 हजार रुपये में बिका था.
मुर्गी के शरीर में अंडा बनने की प्रक्रिया अंडनाल (Oviduct) में होती है. यह प्रक्रिया करीब 24 से 26 घंटे में पूरी होती है. अंडे का आकार इस दौरान पड़ने वाले दबाव और गति पर निर्भर करता है.
आम तौर पर, अंडे का एक सिरा थोड़ा नुकीला और दूसरा चौड़ा होता है. यह इसलिए होता है क्योंकि अंडनाल के संकीर्ण रास्ते से गुजरते हुए अंडे पर असमान दबाव पड़ता है.
लेकिन अगर किसी कारण से अंडे पर सभी दिशाओं से बराबर दबाव पड़े, तो उसका आकार गोल हो सकता है. यह स्थिति तब बनती है, जब प्रक्रिया में कोई असामान्यता होती है. हालांकि, गोल अंडे का कोई खास जैविक लाभ नहीं है.
गोल अंडे का बनना बहुत दुर्लभ है. यह संयोग अरबों में एक बार होता है इसलिए इसे “One-in-a-Billion” यानि एक अरब में एक अंडा भी कहा जा रहा है. यह प्राकृतिक प्रक्रिया में गड़बड़ी का नतीजा है. यही वजह है कि ये अंडे अनोखे माने जाते हैं और ऊंची कीमत पर बिकते हैं. तो अगली बार जब आप अंडा खरीदने जाएं, तो ध्यान दीजिए. क्या पता आपको भी ऐसा कोई दुर्लभ अंडा मिल जाए!
-भारत एक्सप्रेस
Gopinath Temple Gopeshwar Chamoli: उत्तराखंड के गोपेश्वर स्थित गोपीनाथ मंदिर का रहस्यमयी अष्टधातु त्रिशूल, जो…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को ऐतिहासिक चारमीनार के पास स्थित भाग्यलक्ष्मी मंदिर…
Ramdas Athawale To Rahul Gandhi On PM Modi: अपने मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाने…
Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट मजदूरों का बड़ा आंदोलन जारी है. 30 हजार टका न्यूनतम…
November Smartphone Launches: नवंबर में Motorola. Vivo. Xiaomi. OnePlus और Realme समेत कई कंपनियां भारतीय…
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-NCR में 7 और 8 नवंबर 2026 को ग्रीन पटाखे जलाने की…