AI जनरेटेड फोटो.
अगर आपका ट्रैफिक चालान पेंडिंग है और आप उसे खत्म करना चाहते हैं, तो दिल्ली पुलिस आपके लिए एक शानदार मौका लेकर आई है. Special Evening Courts के जरिए आप अपने चालान को निपटा सकते हैं. यह खास अदालतें 20 दिसंबर 2024 से दिल्ली की जिला अदालतों में आयोजित होंगी.
ये अदालतें शाम 5 बजे से 7 बजे तक काम करेंगी. आप Dwarka Court, Karkardooma Court, Patiala House Court, Rohini Court, Rouse Avenue Court, Saket Court, और Tis Hazari Court में अपने ट्रैफिक चालान का निपटारा कर सकते हैं.
स्पेशल इवनिंग कोर्ट्स में जाने से पहले आपको अपॉइंटमेंट लेना होगा. इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें.
अगर आपका चालान ₹1000 का है, तो कोर्ट में माफी मांगकर इसे कम करवाने की अपील कर सकते हैं.
जज के विवेक के आधार पर चालान ₹500 या ₹200 तक घटाया जा सकता है.
कभी-कभी जज पूरी रकम माफ भी कर सकते हैं.
यह ध्यान रखें कि स्पेशल इवनिंग कोर्ट, नियमित अदालतों की तरह ही काम करती है. हर महीने के हिसाब से न्यायिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई जाती है.
Pending Traffic Challan Settlement के लिए ये स्पेशल कोर्ट्स उन लोगों के लिए फायदेमंद हैं जो लंबे समय से चालान निपटाने में असमर्थ थे. यह सुविधा सिर्फ सीमित समय के लिए उपलब्ध है, इसलिए जल्दी अपॉइंटमेंट लें और चालान का निपटारा करें.
इसे भी पढ़ें- दिल्ली की महिलाओं को अब हर महीने खाते में मिलेंगे 1000 रुपये, जानें क्या है आवेदन करने का तरीका?
-भारत एक्सप्रेस
Ramdas Athawale To Rahul Gandhi On PM Modi: अपने मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाने…
Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट मजदूरों का बड़ा आंदोलन जारी है. 30 हजार टका न्यूनतम…
November Smartphone Launches: नवंबर में Motorola. Vivo. Xiaomi. OnePlus और Realme समेत कई कंपनियां भारतीय…
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-NCR में 7 और 8 नवंबर 2026 को ग्रीन पटाखे जलाने की…
Bihar Politics: पार्टी विरोधी गतिविधियों और एमएलसी चुनाव में बागी तेवर दिखाने के मामले में…
सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस पीएस नरसिम्हा ने जजों की नियुक्ति की कॉलेजियम व्यवस्था में सुधार…