अजब-गजब

बाप रे! आखिर क्यों पिता बनने वाले युवकों पर महिलाएं बरसाती है लाठियां? मार खाते मुस्कुराते रहते युवक

जब कोई इंसान पिता बनता है तो पूरे परिवार में जो खुशी होती है उसे बयां नहीं किया जा सकता है. लेकिन पाली जिले के देसूरी क्षेत्र में एक ऐसा गांव है, जहां ‘बाप’ बनना किसी कड़ी परीक्षा से कम नहीं है. काणा गांव में रंगपंचमी के मौके पर एक ऐसी परंपरा निभाई गई, जिसे देखकर एक पल के लिए आपकी रूह कांप जाएगी, लेकिन अगले ही पल आप यहां के लोगों की आस्था देखकर दंग रह जाएंगे. इसे स्थानीय भाषा में ‘सांपा गेर’ कहा जाता है.

गीली लकड़ियां और नए पिताओं की शामत

सोचिए, आपने अभी-अभी पिता बनने का सुख पाया है और पूरा गांव आपको बधाई देने के बजाय आपकी ‘कुटाई’ की तैयारी कर रहा हो! काणा गांव में पिछले एक साल के भीतर जो युवक पहली बार पिता बने हैं, उनके लिए रंगपंचमी का दिन किसी रणक्षेत्र से कम नहीं होता.

परंपरा के मुताबिक, गांव की महिलाएं दोपहर में ही ‘आंकड़े’ (आक) के पेड़ की कच्ची और लचीली लकड़ियां तोड़कर घरों में छिपा देती हैं. शाम होते ही गांव के चौक पर करीब 50 फीट लंबा एक इंसानी गलियारा बनाया जाता है, जिसमें दोनों तरफ महिलाएं लाठियां लेकर मोर्चा संभाल लेती हैं. जैसे ही कोई नया पिता इस रास्ते से गुजरता है, उस पर गीली लकड़ियों की बौछार शुरू हो जाती है.

नारियल छीनने की ‘अग्निपरीक्षा’

इन युवकों को लकड़ियों की मार सहते हुए गलियारे के दूसरे छोर तक पहुंचना होता है, जहां दीवार पर रस्सी से नारियल बंधे होते हैं. युवक को वहां से नारियल तोड़ना होता है और फिर उसी मार को सहते हुए वापस सुरक्षित बाहर आना होता है.

दिलचस्प बात यह है कि इनाम भी परिवार के हिसाब से तय है. अगर कोई दो बेटों का पिता बना है, तो उसे चार आधे नारियल मिलते हैं, और बेटी के पिता को दो आधे नारियल दिए जाते हैं. मार इतनी तेज होती है कि आवाज दूर तक सुनाई देती है.

पिटाई को क्यों मानते हैं आशीर्वाद?

बाहरी दुनिया के लिए यह हिंसा लग सकती है, लेकिन काणा गांव के बुजुर्गों के लिए यह उनके पुरखों की धरोहर है. ग्रामीणों का मानना है कि यह मार दरअसल एक सुरक्षा कवच है. ऐसी मान्यता है कि इस रस्म को निभाने से पिता और संतान पर आने वाले भविष्य के संकट टल जाते हैं.

इस आयोजन के दौरान गांव की छतों, छज्जों और दीवारों पर हजारों की भीड़ जमा हो जाती है. ढोल-नगाड़ों की थाप और हुड़दंग के बीच जब यह ‘सांपा गेर’ शुरू होती है, तो माहौल में एक अलग ही रोमांच भर जाता है.

ये भी पढ़ें:महंगे घरों को मारो गोली! युवक ने मात्र 3000 डॉलर में तैयार किया चलता-फिरता घर, अब कुत्ते संग देख रहा पूरी दुनिया

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

34 minutes ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

49 minutes ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

1 hour ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

1 hour ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

2 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

2 hours ago