Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

छत्रपति संभाजी महाराज के बलिदान दिवस पर गृह मंत्री अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि

छत्रपति संभाजी महाराज (Chhatrapati Sambhaji Maharaj) के बलिदान दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी.

महान मराठा शासक छत्रपति संभाजी महाराज के बलिदान दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि छत्रपति शिवाजी महाराज (Chhatrapati Sambhaji Maharaj) से मिली स्वराज, स्वधर्म और स्वभाषा की विरासत को संभाजी महाराज ने जीवनभर सुरक्षित रखा. मुगल आक्रांताओं को भयभीत कर देने वाले उनके राष्ट्ररक्षा संकल्प को कठिन यातनाएं भी नहीं डिगा सकीं.

योगी आदित्यनाथ का संदेश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि स्वधर्म और स्वराज्य की रक्षा हेतु प्राणों का उत्सर्ग करने वाले संभाजी महाराज (Chhatrapati Sambhaji Maharaj) का बलिदान भारतीय इतिहास में वीरता और त्याग का स्वर्णिम अध्याय है. उन्होंने लिखा कि उनका सर्वोच्च बलिदान राष्ट्रधर्म की वेदी पर अमर है.

राजस्थान के मुख्यमंत्री का श्रद्धांजलि संदेश

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने उन्हें (Chhatrapati Sambhaji Maharaj) अदम्य साहस और निर्भीकता का प्रतीक बताते हुए कहा कि धर्मवीर शंभू राजा का बलिदान युगों-युगों तक हमें स्वाभिमान से जीने की प्रेरणा देता रहेगा.

हरियाणा के मुख्यमंत्री का नमन

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि धर्म, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के अमर प्रतीक संभाजी महाराज की वीरता सदियों तक भारतवासियों को प्रेरित करती रहेगी.

‘अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति का जीवंत प्रतीक’

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लिखा कि धर्म और स्वराज्य की रक्षा हेतु अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले धर्मवीर संभाजी महाराज (Chhatrapati Sambhaji Maharaj) का जीवन अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति का जीवंत प्रतीक है. उन्होंने कहा कि असहनीय यातनाएं सहकर भी उन्होंने मातृभूमि और संस्कृति की शुचिता को अक्षुण्ण रखा.

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का श्रद्धांजलि संदेश

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी संभाजी महाराज ने अदम्य साहस और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया. उनका त्याग और पराक्रम सदैव हमें राष्ट्र की रक्षा के लिए समर्पित रहने की प्रेरणा देता रहेगा.

ये भी पढ़े-भारत सरकार के साथ मिलकर काम कर रही रिलायंस, LPG संकट से निपटने की तैयारी

छत्रपति संभाजी महाराज का बलिदान भारतीय इतिहास में अमर है. विभिन्न राज्यों के नेताओं ने उनके अद्वितीय साहस और राष्ट्रनिष्ठा को नमन करते हुए कहा कि उनका जीवन और बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital