अजब-गजब

50 साल पहले ली थी चैन की नींद, आखिर क्यों है मेडिकल साइंस हैरान? जानें रिवा के मोहन की कहानी

हर इंसान को अपनी नींद बेहद ही प्यारी होती है. कुछ लोगों को तो अगर नींद से कोई उठा दें, तो वो न आव देखते न ताव और सामने वाले पर हमला भी कर देते है. हालांकि, मध्य प्रदेश में एक ऐसा शख्स है, जो सालों से सोया ही नहीं है. ये बातें पढ़कर आप भी दंग होंगे, लेकिन यह सौ फीसदी सच है. आइए जानते है आखिर कौन है ये इंसान और क्यों उसने सालों से चैन की नींद नहीं ली.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, मध्य प्रदेश के रीवा जिले के रहने वाले रिटायर्ड ज्वाइंट कलेक्टर मोहन लाल द्विवेदी ने मेडिकल साइंस को आश्चर्य में डाल दिया है. जहां विज्ञान कहता है कि नींद इंसानी जीवन के लिए बेहद जरूरी होता है, वहीं, 75 वर्ष के मोहन साइंस और इंसानी शरीर की सीमाओं के लिए एक जीवित पहेली बन गएं है. मोहन ने बताया कि वो पिछले 50 सालों से सोए ही नहीं. हालत तो कुछ यूं है कि उनकी पलके बंद तो होती है लेकिन उन आंखों में नींद का वास नहीं हो पाता है.

इससे भी ज्यादा हैरान करने वाली बात ये है कि जो नींद शरीर के अंगों को सुचारू रूप से काम करने में एक बड़ा योगदान देती है, वहीं न सोने के बावजूद मोहन स्वस्थ जीवन बिता रहे है. इतने सालों से नींद न पूरी करने पर भी उनके शरीर में न कोई थकान है, न कमजोरी और न ही मांसपेशियों में दर्द जैसी कोई समस्या.

कब ली थी चैन की नींद?

मोहन लाल द्विवेदी ने बताया कि उन्होंने आखिरी बार उन्होंने इमरजेंसी के समय यानी की 1975 में चैन की नींद ली थी. बता दें कि उन्होंने सोने के लिए लगातार काम किया और घंटों एक ही पोजीशन में बैठे, लेकिन उनकी आंखों में नींद ने दस्तक नहीं दी.

वहीं, जब उनको नींद नहीं आती तो वो ये समय कभी किताबों को देते, तो कभी सैर पर निकल जाते है. अब ये मोहन के दिनचर्या का एक हिस्सा बन चुका है.

डॉक्टरों ने भी हाथ किए खड़े

जब मोहन अपनी नींद की समस्या लेकर डॉक्टर्स के पास पहुंचे तो उन्होंने भी हाथ खड़े कर दिए. उन्होंने दिल्ली से लेकर मुंबई तक के कई बड़े डॉक्टर्स को दिखवाया, लेकिन इसका कोई नतीजा ही नहीं निकल पाया. मोहन ने योग, प्राणायाम, यहां तक झाड़ फूंक हर चीज को करके देखा, लेकिन नतीजा यही रहा. वहीं, अब मोहन को इसकी आदत हो चुकी है.

ये भी पढ़ें: सिरदर्द का रामबाण इलाज निकला ‘इंद्रजीत’ का नागपाश, ICU तक पहुंचने की आई नौबत

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

विंग्स ओवर गंगा: काशी के आसमान में गरजे राफेल-सुखोई, एयर शो ने बढ़ाया देशभक्ति का जोश

Varanasi Air Show: वाराणसी में आयोजित 'विंग्स ओवर गंगा' एयर शो के दूसरे दिन भारतीय…

10 minutes ago

‘जाणता राजा’ का 1225वां मंचन: छत्रपति शिवाजी महाराज को देख भावुक हुए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, X पर हुआ नं-1 ट्रेंड

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

30 minutes ago

दिव्या मित्तल ने खोल पत्ते, 2027 के लिए खेला तगड़ा दांव; क्या है JBP का प्लान?

Divya Mittal UP Election Plan: पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने 2027 यूपी विधानसभा चुनाव…

34 minutes ago

योगी सरकार की सामूहिक विवाह योजना का कमाल: बेटियों के ब्याह के लिए आए 1.16 लाख से ज्यादा आवेदन

यूपी में योगी सरकार की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना को जबरदस्त लोकप्रियता मिल रही है.…

37 minutes ago

दिव्यांग बच्चों को मिलेगी बेहतर शिक्षा और संबल, योगी सरकार ने दी 28 नए डे केयर सेंटरों को मंजूरी

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में दिव्यांग बच्चों की शुरुआती शिक्षा को बढ़ावा देने के…

58 minutes ago