UP News: मुजफ्फरनगर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. प्रेम प्रसंग में शक के चलते एक प्रेमी ने अपनी विवाहिता प्रेमिका की हत्या कर दी. घटना 14 जनवरी की है जब आरोपी संदीप ने अपनी प्रेमिका ममता को चाय में नींद की गोली पिलाई और जब वह गहरी नींद में चली गई तो उसका गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया.
शव ठिकाने लगाने की कोशिश
हत्या के बाद संदीप ने ममता के चेहरे पर टेप लगाकर उसके शव को ठेली (रेहड़ी) पर रखकर गंग नहर की ओर ले गया. वजन ज्यादा होने के कारण वह शव को नहर में नहीं फेंक सका और सड़क किनारे ही छोड़कर फरार हो गया. उसकी यह करतूत मोहल्ले के एक घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई और बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई.
पुलिस की कार्रवाई
14 जनवरी को खतौली कोतवाली क्षेत्र में गंग नहर किनारे महिला का शव मिला था. पहचान कस्बा निवासी ममता पत्नी कृष्णपाल उर्फ कालिया के रूप में हुई. ममता घरों में खाना बनाने का काम करती थी और इसी दौरान संदीप से उसका प्रेम संबंध बना. संदीप को शक था कि ममता किसी और से भी बात करती है और उसके पैसे हड़पती है. इसी शक ने हत्या का रूप ले लिया.
गिरफ्तारी और बरामदगी
CCTV फुटेज और जांच के आधार पर पुलिस ने संदीप को गिरफ्तार कर लिया. उसकी निशानदेही पर बेडशीट, थैली, हैंडबैग, पहचान पत्र और नशीली गोलियां बरामद की गईं. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ठेला भी जब्त कर लिया.
ये भी पढ़ें-चित्तौड़गढ़ में ऑपरेशन ‘विष हरण’: पुलिस ने पकड़ी अब तक की सबसे बड़ी एमडी फैक्ट्री, तस्करी नेटवर्क ध्वस्त
SSP का क्या कहना है?
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि आरोपी संदीप ने जुर्म कबूल कर लिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है. आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई करते हुए हत्या के मामले में जेल भेजा जा रहा है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


