उत्तर प्रदेश

आजमगढ़ में अपशब्द बोलने पर छात्रा ने मनचले को पीटा, वायरल हुआ वीडियो

शुभम/आजमगढ़: यूपी के आजमगढ़ में एक छात्रा ने छेड़खानी करने वाले मनचले युवक को जमकर पीट दिया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल (Azamgarh viral video) हो रहा है. जानकारी के मुताबिक, चलते ई-रिक्शा में युवक ने छात्रा से कुछ अपशब्द बोल रहा था. जिसके बाद छात्रा ने रिक्शा रुकवा दिया. जिसके बाद उस युवक से मारपीट हो गई. वहीं आसपास मौजूद लोगों ने भी छात्रा का साथ देते हुए युवक की जमकर पिटाई की. वहीं मामला सामने आने पर शहर की पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है.

जानिए क्या है पूरा मामला?

दरअसल शहर के एलवल क्षेत्र स्थित एक विद्यालय की दो छात्राएं छुट्टी के बाद ई-रिक्शा से घर जा रही थीं. इसी दौरान ई-रिक्शा में पहले से बैठे एक युवक ने छात्राओं पर छींटाकशी और छेड़खानी शुरू कर दी. शुरू में छात्राओं ने उसकी हरकतों को नजरअंदाज किया, लेकिन जब युवक ने बाज नहीं आया तो उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए शहर कोतवाली क्षेत्र के टेढिया मस्जिद के पास ई-रिक्शा रुकवाया. आरोप है कि छात्राओं ने युवक को ऑटो से उतारकर उसकी पिटाई शुरू कर दी. इस दौरान मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने भी युवक की जमकर धुनाई कर दी. हालांकि वीडियो में कुछ लोग युवक को मौके से फरार कराते हुए भी दिखाई दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें:10 लाख के टेंडर में लगी सिर्फ फाइबर की मूर्ति, टंट्या मामा की प्रतिमा को लेकर खरगोन में बवाल

वीडियो में क्या दिख रहा है?

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में छात्रा युवक को पीटते हुए नजर आ रही है. वहीं आसपास मौजूद अन्य लोग भी उसके साथ मिलकर मार रहे हैं. छात्रा चिल्लाकर आरोप लगा रही है कि तूने ‘आई लव यू’ कहा है. जोकि सबकुछ रिकॉर्डिंग में है. जबकि युवक डरकर हाथ जोड़ता दिख रहा है. कुछ लोग उसे बचाने की कोशिश करते हैं. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है.

पुलिस ने शुरू की जांच

शहर कोतवाल यजवेंद्र पांडेय ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच की जा रही है. मामले की सत्यता की पड़ताल हो रही है. छात्राओं से भी बात की जा रही है. वहीं युवक की तलाश भी जारी है. दोषी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट तैयार, अगले हफ्ते होगी सुनवाई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते सुनवाई…

4 minutes ago

सामने आएगा 36 मौतों का सच, जनता के हवाले इंदौर के भागीरथपुरा की 600 पेज रिपोर्ट

Indore Contaminated Water Deaths: इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पानी कांड मामले की सच्चाई अब जनता…

18 minutes ago

दिल्ली में मौसम ले रहा करवट, क्या फिर होगी झमाझम बारिश या अब पड़ेगी कड़ाके की सर्दी?

Monsoon Withdrawal: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिम भारत से मानसून लौट रहा है. IMD के अनुसार मानसून…

21 minutes ago

समाजवादी पार्टी का नया दौर: अखिलेश यादव ने कैसे बदली यूपी की राजनीति और युवाओं की सोच

जानिए कैसे अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी की सामाजिक न्याय की जड़ों को बनाए रखते…

27 minutes ago

RBI का बड़ा झटका! अक्टूबर-दिसंबर में महंगी होगी EMI? होम लोन वालों की बढ़ेगी टेंशन

RBI Repo Rate Hike: नोमुरा ने अनुमान लगाया है कि RBI अक्टूबर और दिसंबर में…

31 minutes ago

एशियन गेम्स में भारत का जलवा, महिला 4×400 रिले में गोल्ड, एथलेटिक्स में खुला खाता

Asian Games 2026: भारत ने एशियन गेम्स 2026 में एथलेटिक्स में अपना पहला गोल्ड मेडल…

48 minutes ago