अजब-गजब

Snakes Ruled: जानें किस आइलैंड पर है सिर्फ सांपों का राज? सरकार ने लोगों के जाने पर लगाई रोक

Snakes Ruled: दुनिया भर के तमाम हिस्सों में जहरीले सांप पाए जाते हैं जो कि इंसान को चुटकी बजाते ही खत्म कर दें तो वहीं बारिश के मौसम में तो लोगों के लिए भी खतरा बढ़ जाता है क्योंकि बिल में पानी भर जाने के कारण ये बाहर निकल कर सूखी जगह ही तलाश में लोगों के घरों में भी घुसने लगते हैं.

हालांकि कुछ सांप जहरीले नहीं होते लेकिन फिर भी लोगों को सांपो से डर तो लगता ही है. तो वहीं दुनिया में एक ऐसा आइलैंड भी है, जहां पर सिर्फ सांपों का ही शासन चलता है. यह द्वीप जहरीले सांपों से भरा हुआ है. इसी के चलते सरकार ने यहां पर जाने से रोक लगा दी है.

ये भी पढ़ें-दुनिया की सबसे अजीबोगरीब चाय…कहीं गोबर तो कहीं बनाई जा रही है टमाटर से

जानें क्या नाम है आइलैंड का?

दुनिया में सबसे जहरीले सांप इल्हा दा क्वीमादा ग्रांडे (Ilha da Queimada Grande) नाम के आइलैंड पर पाए जाते है. ये द्वीप ब्राजील के साओ पाउलो शहर से करीब 90 मील दूर स्थित है. डेली स्टार की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इल्हा दा क्वीमादा ग्रांडे द्वीप को सांपों का द्वीप भी कहा जाता है. यहां पर दो से 4 हजार जहरीले सांप रहते हैं. इसे सांपों का राज्य भी कहा जाता है, क्योंकि यहां पर बड़ी संख्या में जहरीले सांप रहते हैं.

अगर काट ले तो एक घंटे में हो जाएगी मौत

डेली स्टार की रिपोर्ट की मानें तो ब्राजील के साओ पाउलो शहर से करीब 90 मील दूर स्थित इस आइलैंड में इतने जहरीले सांप हैं कि अगर वो किसी को काट लें तो उसकी मौत होना निश्चित है. इस आइलैंड को “गोल्डन लांसहेड वाइपर” भी कहा जाता है. ये सांप सिर्फ इसी ब्राज़ीलियाई आइलैंड पर पाए जाते हैं. इन सांपों का जहर इतना खतरनाक है कि ये इंसानों का मांस गला सकता है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कितना भी स्वस्थ व्यक्ति हो, अगर यहां के सांप काट लें तो एक घंटे के अंदर व्यक्ति दम तोड़ देगा.

सरकार ने लगाई है रोक

इस टापू पर हजारों की संख्या में जहरीले सांप रहते हैं. यानी अगर यहां कोई भी गया तो बस चंद ही मिनट में उसका काम तमाम हो सकता है. यही वजह है कि सरकार ने यहां पर लोगों के जाने पर रोक लगा दी है. कुछ लोगों का तो यहां तक कहना है कि इस सांपों के राज्य वाले द्वीप में यहां के राजा भी सांप हैं और नागरिक भी सांप तो वहीं सांपों को ही यहां का रक्षक भी कहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘संसार का हर शब्द आपकी स्तुति है ‘षष्ठी पर पीएम मोदी ने शेयर किया आदि शंकराचार्य द्वारा रचित पवित्र श्लोक

PM Modi Navratri Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को…

42 minutes ago

सैलरी लिमिट बदलते ही EPFO का बड़ा एक्शन: पीएफ रिटर्न जमा करने की लास्ट डेट बढ़ी, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई

EPFO News: EPFO ने सितंबर का पीएफ रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर…

59 minutes ago

लो जी, आ गई ठंड! रजाई निकाल लो भाई… दिल्ली में 6 डिग्री लुढ़का पारा, आज भी बरसेगा पानी?

दिल्ली-NCR में तेज हवाओं और बारिश के बाद अक्टूबर में ही गुलाबी ठंड का अहसास…

59 minutes ago

त्योहारी सीजन में CP बंद! सेंट्रल पार्क में प्रदर्शन को लेकर पुलिस का बड़ा एक्शन, व्यापारियों ने मांगी सुरक्षा

Delhi News: कनॉट प्लेस प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, सुरक्षा और त्योहारी सीजन…

1 hour ago