आस्था

Chaturmas 2024: चातुर्मास शुरू होने से पहले कर लें ये काम, नहीं तो होगा पछतावा

Chaturmas 2024: चातुर्मास देवशयनी एकादशी से लेकर देवउठनी एकादशी तक के चार मास की अवधि को कहते हैं. इस दौरान जगत के पालनहार भगवान विष्णु योगनिद्रा के लिए पाताल लोक में निवास करते हैं. इसलिए चातुर्मास के दौरान किसी भी प्रकार के मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं. पंचांग के अनुसार, इस साल चातुर्मास 17 जुलाई से शुरू होने वाला है. इस बार के चातुर्मास की समाप्ति 12 नवंबर को होगी. चूंकि 17 जुलाई को देवशयनी एकादशी है इसलिए इस दिन से भगवान विष्णु योगनिद्रा में चले जाएंगे. ऐसे में चातुर्मास शुरू होने से पहले कुछ शुभ और मांगलिक कार्यों को पहले ही निपटा लेना उचित होगा. आगे जानिए चातुर्मास शुरू होने से पहले किन कार्यों को कर लेना अच्छा रहेगा.

चातुर्मास से पहले कर लें ये काम

धर्म शास्त्रों के जानकारों की मानें तो 17 जुलाई से पहले विवाह, सगाई जैसे मांगलिक कार्यों को कर लेना अच्छा रहेगा. चूंकि चातुर्मास के दौरान भगवान विष्णु शयन अवस्था में रहते हैं, इसलिए इस दौरान मांगलिक कार्य नहीं होते.

चातुर्मास के दौरान गृह प्रवेश करना भी निषेध है. इसके अलावा इस दौरान मुंडन और यज्ञोपवीत (जनेऊ) जैसे शुभ कार्यों को करने की भी मनाही है. ऐसे में इन मांगलिक कार्यों को देवशयनी एकादशी से पहले कर लेना चाहिए.

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चातुर्मास के दौरान किसी भी प्रकार के विशेष पूजन का प्रावधान नहीं है. ऐसा इसलिए क्योंकि इस दौरान विशेष पूजा-पाठ के लिए शुभ मुहूर्त नहीं होते. ऐसे में चातुर्मास शुरू होने से पहले घर में विशेष पूजा-पाठ या खास अनुष्ठान संपन्न करा लेना चाहिए.

चातुर्मास की अवधि में किसी प्रकार के बिजनेस की शुरुआत नहीं की जाती है. ऐसे में अगर आप किसी नए दुकान या बिजनेस की शुरुआत करना चाहते हैं तो इन्हें चातुर्मास शुरू होने से पहले संपन्न करा लें. क्योंकि, इस दौरान शुभ कार्यों की शुरुआत करना शास्त्र सम्मत नहीं है.

Dipesh Thakur

Recent Posts

Maha Saptami 2026: 17 या 18 अक्टूबर? महासप्तमी 2026 की सही तारीख को लेकर न हों कंफ्यूज, जानें पंचांग का पूरा गणित

Kab Hai Maha Saptami: महासप्तमी 2026 की तारीख को लेकर बना भ्रम दूर करें. दिल्ली…

8 minutes ago

‘कल्पना से परे, इंसानी सीमाओं से भी आगे’ Elon Musk ने लॉन्च की उड़ने वाली सुपरकार, स्पेसएक्स तकनीक से मचा तहलका

Elon Musk Flying Car: इलॉन मस्क आज अपनी सेकेंड जेनरेशन 'रोडस्टर' कार लॉन्च करेंगे. इस…

20 minutes ago

US Visa Update: 2 लाख रुपये से ज्यादा की फीस देकर भी क्यों नहीं मिलेगा समय पर H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड? जानें अमेरिका का नया नियम

US Immigration: अमेरिका में इमिग्रेशन नियमों में बदलाव की तैयारी, प्रीमियम प्रोसेसिंग की समय-सीमा बढ़ने…

29 minutes ago

अमेरिका में गन-कल्चर का कहर..! स्कूल में गोलीबारी कांड, 5 साल के मासूमों को भून डाला

अमेरिका के ओरेगॉन राज्य के बेंड शहर स्थित सिल्वर रेल एलिमेंट्री स्कूल में गोलीबारी की…

35 minutes ago

‘संसार का हर शब्द आपकी स्तुति है ‘षष्ठी पर पीएम मोदी ने शेयर किया आदि शंकराचार्य द्वारा रचित पवित्र श्लोक

PM Modi Navratri Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को…

1 hour ago