मनोरंजन

Heeramandi: कितना मुश्किल था ‘हीरामंडी’ में मल्लिका जान का यौन शोषण वाला सीन, पूरी तरह डरे हुए थे ब्रिटिश पुलिस ऑफिसर

Heeramandi: इस समय हर तरफ सिर्फ और सिर्फ संजय लीला भंसाली की बनाई वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ की ही चर्चा हो रही है. इस वेब सीरीज में कई दिग्गज कलाकारों ने काम किया है. वहीं सभी स्टार्स ने अपने किरदार में जान डाल कर रखी है. खासकर इसी सीरीज के ब्रिटिश पुलिस ऑफिसर एलीस्टर कार्टराइट यानी एक्टर जेसन शाह. उनके किरदार की हर कोई खूब तारीफ कर रहा है. इसी बीच जेसन ने इस सीरीज में मल्लिका जान यानी मनीषा कोइराला के साथ यौन शोषण वाले सीन पर खुलकर बात की है.

जेसन ने बताय कितना मुश्किल था सीन (Heeramandi)

इस वेब सीरीज में मल्लिका जान उर्फ मनीषा कोइराला और कार्टराइट बनती नहीं है, जिसके वो सोच लेता है कि वो मलिक्का जान को बर्बाद कर देगा. उसे एक समय में ऐसा ही एक मौका मिल जाता है और कार्टराइट अपने कुछ पुलिस ऑफिसर्स से मल्लिका जान का यौन शोषण कराते हैं. अब इस सीन को किस तरह से शूट किया गया था इस बारे में जेसन ने बताया है. उन्होंने बताया कि उनके लिए ये सीन शूट करना कितना मुश्किल और सेंसिटिव रहा. हर चीज को बहुत नाप तोलकर उन्हें करना पड़ा, क्योंकि मनीषा उनसे उम्र में बड़ी थी और उन्हें थप्पड़ मरकर ये सी शूट करना बेहद मुश्किल था.

यह भी पढ़ें : गैंग्स ऑफ वासेपुर से लेकर गली गुलियां तक… Manoj Bajpayee की वो फिल्में, जिसमें विलन बनकर उड़ाए दर्शकों के होश

आपको बता दें कि जेसन ने Filmibeat OTT को बताया कि, “मुझे अजीब लग रहा था. संजय सर चाहते थे कि मैं मनीषा को बहुत रियल होकर थप्पड़ मारूं. पर मैं बहुत सावधानी बरत रहा था. मैं अपने एक्शन्स को देख रहा था. एक्टर ने बताया कि एक सीन में तो मुझसे उनकी नाक की नथ तक उतर गई थी. मैंने संजय सर से कहा कि अगर मैं और मनीषा कॉर्डिनेशन में नहीं रहे तो शायद मनीषा को चोट लग सकती है. वो मुझसे उम्र में बड़ी हैं और अगर उन्हें चोट लगती है तो मुझे अच्छा नहीं लगेगा. मेरी जिम्मेदारी थी कि मैं ये सीन संभलकर करूं. तो मैंने बहुत ध्यान से किया.”

Uma Sharma

Recent Posts

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

1 hour ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

1 hour ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

2 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

2 hours ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

2 hours ago