उत्तर प्रदेश

झांसी मेडिकल कॉलेज के चिल्ड्रन वार्ड में जिंदा जले 10 नवजात, 39 बच्चे खिड़की तोड़कर निकाले गए; डिप्टी सीएम ने किया निरीक्षण

Jhansi Medical College Fire: झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के चिल्ड्रन वार्ड में शुक्रवार रात भीषण आग लग गई. इस हादसे में 10 बच्चे जिंदा जल गए, 16 गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं, वार्ड की खिड़की को तोड़कर 39 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल किया गया है. बता दें कि हादसे के वक्त NICU वार्ड में 54 बच्चे भर्ती थे. घटना बीती रात तकरीबन साढ़े 10 बजे की है.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शिशु वार्ड में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगी. जिसके बाद उसमें विस्फोट हुआ. विस्फोट इतनी जबरदस्त थी कि देखते ही देखते आग पूरे वार्ड में फैल गई. सूचना मिलने पर मौरे पर फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां पहुंचीं. फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों की कड़ी मशक्कत के बाद 2 घंटो में आग पर काबू पाया गया.

हादसे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उच्चस्तरीय बैठक बुलाई. जिसमें उन्होंने कमिश्नर और डीआईजी को 12 घंटे के भीतर रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए.

हादसे की होगी 3 जांच: डिप्टी सीएम

इधर, घटनास्थल पर पहुंचे यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया का हादसे की तीन जांच होगी. पहली जांच स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जाएगी. जबकि, दूसरी जांच पुलिस विभाग करेगी. इसके अलावा तीसरी चांज मजिस्ट्रेस से कराई जाएगी. डिप्टी सीएम ने बताया कि अगर कोई चूक पाई जाती है तो ऐसे में जिम्मेदारों पर कई कार्रवाई की जाएगी.

खाक में तब्दील हो गया पूरा NICU वार्ड

जिस वार्ड में नवजात बच्चे रखे गए थे, उसकी तस्वीरें सामने आई हैं. नवजात को रखने वाली मशीनें पूरी तरह से जलकर खाक हो गई हैं. इतना ही नहीं, पूरा वार्ड एक तरह से तहस-नहस हो गया है.

5-5 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान

सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर झांसी मेडिकल कॉलेज हादसे में मरने वाले नवजात शिशुओं के परिजन को 5-5 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी. जबकि, घायलों के माता-पिता को 50-50 हजार रुपए मुख्यमंत्री राहत कोष से दिए जाएंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

जब PM मोदी ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ का मंत्र दिया, तो उसमें ‘सबका विश्वास’ और ‘सबका प्रयास’ भी जुड़ गया: अर्जुन मेघवाल

नई दिल्ली के भारत मंडपम में अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम…

2 minutes ago

पंजाब चुनाव से पहले फिर साथ आए पुराने साथी, BJP-SAD गठबंधन का अमित शाह ने किया ऐलान

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल के बीच फिर से…

24 minutes ago

MP में अजब-गजब फैसला! शराब खरीदने से पहले डॉक्टर करेगा जांच, फिर मिलेगी दारू

Sagar Liquor News: मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब से मौतों के बाद…

27 minutes ago

यूपी में सरकार बनने पर हर गरीब को 20 लाख रुपये, चंद्रशेखर का बयान वायरल; जानें सच

नगीना सांसद और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के नाम से सोशल मीडिया…

36 minutes ago

‘कमल का फूल होगा सीएम पद का चेहरा’ केशव प्रसाद मौर्य के इस बयान से गरमाई यूपी की राजनीति

Keshav Prasad Maurya: जालौन के उरई पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा-कांग्रेस गठबंधन…

37 minutes ago

बिहार और दक्षिण कोरिया के बीच बढ़ेगा सहयोग, निवेश-टेक्नोलॉजी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते

South Korea Investment: दक्षिण कोरिया के सियोल में Korea-India Bridge 2026 का शुभारंभ हुआ, जिसमें…

46 minutes ago