अजब-गजब

अगर बता दिया Address तो भाग जाएगी लड़की, सीधा फोन पर आएगा मैसेज, अजब है इस गांव की कहानी

दुनिया में ऐसे बहुत से गांव हैं, जो किसी न किसी वजह से मशहूर हैं. इन गांवों के बारे में जब आप जानेंगे तो हैरान हुए बिना नहीं रहेंगे. ऐसे में आज हम बिहार के एक गांव की कहानी के बारे में बताएंगे, जहां पता बताते ही शादी के लिए आए रिश्तेदार भाग जाते हैं और शाम को फोन पर आता है मैसेज की रिश्ता नहीं हो पाएगा. वहीं गांव के लोगों का कहना है कि यहां लड़का और लड़की की शादियां नहीं हो पाती हैं. जानें आखिर ऐसा क्यों है?

बिहार के इस गांव के लड़कों की नहीं होती है शादी

बिहार में बेगूसराय जिला मुख्यालय से तकरीबन 10 किलोमीटर दूर मटिहानी प्रखंड के बलहपुर पंचायत में 350 से ज्यादा परिवार रहते हैं. गंगा किनारे बसे होने की वजह से 1992 में ही इस गांव का अस्तित्व गंगा के कटाव की वजह से समाप्त होता चला गया. आज पूरे गांव की आबादी मटिहानी लखमिनिया बांध पर आ बसी है. स्थानीय कई लोगों ने बताया कि 1992 से ही हम लोगों के पास ना खाने का ठिकाना और न रहने के लिए घर है. इस वजह से यहां अगर गलती से कोई रिश्ता लेकर आ भी जाता है, तो रिश्तेदारों को नाश्ता करवाने के बाद शाम को फोन पर मैसेज आ जाता है कि हम आपके यहां रिश्ता नहीं करेंगे.

शादी के लिए छुपाना पड़ता है अपना एड्रेस

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गांव की उमावती देवी ने बताया कि मेरा 30 साल का लड़का है. शादी के लिए कोई लड़की वाले तैयार नहीं होती है. रामसुंदर पंडित ने बताया कि रिश्ते के लिए लोग आते हैं, तो तीन चार हजार तक खर्च भी इस उम्मीद में करते हैं कि रिश्ता फाइनल हो जाएगा. लेकिन देर शाम मैसेज भेजते हैं कि आपके यहां रिश्ता नहीं करेंगे. सुमित्रा देवी ने बताया कि 25 साल से लेकर 30 साल तक के लड़के-लड़की दोनों अब तक कुंवारे हैं. यहां के लोगों का कहना है कि जहां न ठहराता है लोटा, वहां कैसे रहेगी दुल्हन. इस गांव के रहने वाले राजेश साह ने बताया कि मैंने अपना एड्रेस छुपाकर, दूसरे गांव में रहकर 3 साल पहले शादी की थी. यहां के लोगों की शादी अपना एड्रेस छुपाने पर ही हो पाती है.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

4 hours ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

5 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

5 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

5 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

5 hours ago