सीबीआई को कोर्ट से मिला समय
सीबीआई ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया. इस दौरान सीबीआई ने भारी मात्रा में विदेशी पिस्तौल सहित हथियार और गोला बारूद बरामद किया है.
सीबीआई के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह तलाशी अभियान तृणमूल कांग्रेस के नेता रहे शाहजहां शेख के समर्थकों द्वारा प्रवर्तन निदेशालय की टीम पर हमला किए जाने की घटना से जुड़ा है. प्रवर्तन निदेशालय की टीम पर 5 जनवरी को संदेशखाली में उस समय हमला किया गया था जब वह कथित राशन घोटाले के सिलसिले में शाहजहां शेख के परिसर पर छापा मारने गई थी.
अधिकरियों ने बताया कि सीबीआई को अपनी जांच के दौरान यह जानकारी मिली कि संदेशखाली में भारी मात्रा में हथियार छिपाए गए हैं, इसके बाद शुक्रवार सुबह सीबीआई की टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया और उसे विदेशी असलहे सहित अन्य हथियार बरामद हुए. कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश पर केंद्रीय एजेंसी ने 5 जनवरी की घटनाओं पर तीन FIR दर्ज की थीं.
यह भी पढ़ें- Election 2024: यूपी की इन 8 सीटों पर वोटिंग आज, प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे 1.67 करोड़ मतदाता
ये FIR भीड़ द्वारा ईडी अधिकारियों पर कथित हमले, निलंबित टीएमसी नेता शेख के सुरक्षाकर्मी द्वारा ईडी अधिकारियों के खिलाफ लगाए गए आरोपों और ईडी अधिकारियों पर हमले के संबंध में पुलिस थाने की ओर से स्वत: संज्ञान लेते हुए दर्ज किए गए मामले से संबंधित हैं. शेख को फरवरी में पश्चिम बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार किया था. लगभग 1,000 लोगों की भीड़ के हमले में ईडी के तीन अधिकारी घायल हो गए थे इसके बाद एजेंसी के एक उप निदेशक ने बशीरहाट थाने में शिकायत दर्ज कराई थी.
-भारत एक्सप्रेस
दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…
Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुआट्स के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बकाया वेतन…
PM Narendra Modi Tribute: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि…
Mahatma Gandhi Tribute: गांधी जयंती पर पीएम मोदी ने राजघाट पहुंच बापू को श्रद्धांजलि दी…
Captain Smit Machchaar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर…
‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…