देश

सीबीआई जांच के आदेश के खिलाफ SC पहुंची ममता सरकार, संदेशखाली मामले में अदालत ने दिया था ये आदेश

SandeshKhali Violence Case: कलकत्ता हाई कोर्ट की ओर से संदेशखाली हिंसा मामले की सीबीआई जांच कराए जाने के आदेश के खिलाफ ममता सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पिछले सप्ताह संदेशखाली में महिलाओं के खिलाफ अपराध और भूमि पर कब्जा करने के आरोपों की सीबीआई जांच के आदेश दिए थे. अदालत ने सीबीआई को आरोपों की जांच करने और एक व्यापक रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया.

ईडी की टीम पर हुआ था हमला

बता दें कि 5 जनवरी को ईडी की टीम पूर्व टीएमसी नेता शाहजहां शेख के आवास पर छापा मारने पहुंची थी, तभी करीब एक हजार लोगों की भीड़ ने ईडी की टीम पर हमला बोल दिया था. भीड़ ने ईडी पर पथराव करते हुए गाड़ियों को तोड़ दिया था.

यह भी पढ़ें- बृजभूषण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट से झटका, महिला पहलवानों द्वारा दर्ज कराए गए यौन उत्पीड़न के मामले में अगले महीने सुनाया जाएगा फैसला

यौन शोषण और जमीन कब्जाने का आरोप

इस हमले में ईडी के अधिकारियों समेत सीआरपीएफ के जवान भी घायल हो गए थे. इसी के बाद संदेशखाली की महिलाओं ने शाहजहां शेख पर यौन शोषण और जबरन जमीन कब्जा करने के आरोप लगाए थे. बाद में ईडी की टीम ने शाहजहां शेख को गिरफ्तार कर लिया था.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

2 hours ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

3 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

3 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

4 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

4 hours ago