अजब-गजब

यहां KGF से भी ज्यादा सोना, ‘अंतरिक्ष’ के करीब शहर, लेकिन पहुंचते ही फटने लगती है दिमाग की नसें..!

दुनिया में हर दिन कुछ न कुछ अजब गजब देखने-सुनने को मिलता है, जिसे जानकर लोग हैरान रह जाते हैं. कई जगहें ऐसी हैं जहां रहना और गुजर-बसर करना बेहद मुश्किल है. ऐसा ही एक शहर है, जो दुनिया में सबसे ज्यादा ऊंचाई पर बसा हुआ है. लाख खतरों के बावजूद यहां 30,000 लोग रहते हैं और अपना पेट पाल रहे हैं. इसे दुनिया का सबसे दूरस्थ शहर माना जाता है, जहां ज्यादातर लोगों की काम करते-करते मौत हो जाती है. यहां ऑक्सीजन का लेवल भी 50% से कम है.

अंतर‍िक्ष से नजदीकी

दक्षिण अमेरिका के देश पेरू में बसा शहर ला रिनकोनाडा (La Rinconada) शहर दुनिया का सबसे ऊंचा शहर है. यह एंडीज पर्वत श्रृंखला में स्थित है, जो समुद्र तल से 5,100 मीटर ऊपर हैं, जो इस आबादी को दुनिया की सबसे ऊंचाई पर स्थित शहर बनाता है. ला रिनकोनाडा को अंतरिक्ष के सबसे करीब शहर माना जाता है! पूरे साल इस जगह का तापमान ज्यादातर माइनस में ही रहता है.

इस शहर के नीचे सोने की खदान

ऐसा कहा जाता है कि ला रिनकोनाडा के नीचे सोने की इतनी खदानें हैं क‍ि अगर सारा सोना बाहर आ जाए तो कई देशों की अर्थव्‍यवस्‍था सुधर जाए. 20वीं सदी की शुरुआत में इस शहर की खोज सोने के एक खदान के रूप में की गई. लोगों को लगा क‍ि उनके हाथ अगर सोना लग गया, तो अमीर हो जाएंगे. अब यहां 50 हजार से ज्‍यादा लोग रहते हैं, ज‍िनमें से ज्‍यादातर मजदूर हैं, जो सोने की खदानों में काम करते हैं. यहां की अनानिया मर्कल जगह सबसे मशहूर टूरिस्‍ट स्‍पॉट है, जहां से लगता है क‍ि आपको पूरी धरती नजर आ रही हो.

इस शहर में काम करने वालो को नहीं मिलते पैसे

दरअसल, यहां पर काफी संख्या में गोल्ड माइन्स तो हैं, लेकिन उन्हें अवैध तरीके से चलाया जाता है. यहां के मर्द जहां माइन्स में काम करते हैं. कंपनियां मजदूरों को सैलरी नहीं देतीं. इसकी जगह उनसे 30 दिन मुफ्त में काम करवाया जाता है. इसके बदले 31वें दिन उन्हें अपनी जेबों में मटेरियल भरकर ले जाने की इजाजत होती है. इस मटेरियल में कितना सोना होता है, कितना पत्थर, यह उनकी किस्मत होती है.

सोने की खदान होने के बाद भी नहीं होता शहर का विकास

गोल्ड की खदाने होने के बावजूद इसके शहर का विकास नहीं हो सका है. यहां पर न तो कोई प्रशासन है और न ही कोई कानून. इस कारण से यहां से निकलने वाले गोल्ड को सीधे ब्लैक मार्केट में सस्ते में बेच दिया जाता है. इस कारण से इस शहर का विकास नहीं हो सका है. इस शहर में जाने के लिए सड़क तक नहीं है और न ही पानी निकासी के लिए यहां सीवर सिस्टम, जिससे यहां काफी गंदगी दिखाई देती है. वहीं, घर भी टिन के चादरों से बने हुए हैं.

सिर्फ 50 फीसदी ऑक्‍सीजन

अम्मार कंदील नाम के एक यूट्यूबर ने सोशल मीडिया पर कुछ लाइव तस्वीरें दिखाई है. उन्‍होंने कहा क‍ि यह ऐसी जगह है, जहां आप 24 घंटे भी नहीं रह सकते. यह जर्जर बस्ती बर्फ से ढंके पहाड़ों के बीच बसी हुई है. शहर की ओर जाने वाली सड़क कूड़े के ढेरों से घिरी हुई है. हर जगह कूड़े का समुद्र नजर आता है. मौसम इतना ठंडा है, इसके बावजूद पूरे शहर में केवल तीन गर्म स्नानघर हैं. यहां के पानी में पारे की मात्रा कई गुना ज्‍यादा है.

-भारत एक्सप्रेस

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

8वें वेतन आयोग का 1 साल पूरा…! सैलरी और पेंशन पर क्या है नई खबर? जानिए 5 बड़ी अपडेट्स

8वें वेतन आयोग के गठन को एक साल पूरा हो चुका है. केंद्रीय कर्मचारियों और…

20 minutes ago

रिहाई के 40 मिनट बाद ED का एक्शन! गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे आजम खान, जल्द सुनवाई की मांग

Supreme Court: जेल से रिहाई के तुरंत बाद ईडी द्वारा गिरफ्तार किए गए आजम खान…

57 minutes ago

उत्तराखंड में नदी में समाई इनोवा कार, चार लोगों की मौत, बाकी की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन

Uttarkashi Accident: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गंगनानी धर्मकुंड के पास इनोवा कार नदी में गिर…

1 hour ago

अदालत में झूठ बोलना पड़ा भारी! दिल्ली हाईकोर्ट का 6 CBI अधिकारियों पर शिकंजा, केस दर्ज करने के आदेश

Delhi High Court: पूर्व IRS अधिकारी अशोक अग्रवाल मामले में अदालत के सामने झूठे बयान…

1 hour ago