अजब-गजब

अजीमुद्दीन और शोएब बन गए भूत..? कब्रिस्तान की कहानी सुनकर पुलिस के फूले हाथ-पांव, जानें क्या है माजरा..

Ajab Gajab News: आजकल इंटरनेट पर हर रोज अजीबोगरीब चीजें वायरल होती रहती हैं. ऐसे ही अनोखा मामला यूपी के बलिया के रसड़ा कस्बे से सामने आया है. दरअसल, यहां जालसाजों ने गोल गिरोह बनाकर मृतकों की जमीन उसके वरिसानों से हड़पने के लिए गजब की तरकीब लगाई. जालसाजों ने जमीन की लूटपाट करने की नीयत से मृतकों के नाम पर ही एसडीएम न्यायालय में 229 बी का एक फर्जी मुकदमा दाखिल कर पक्षकार बना दिया है.

शोएब की मृत्यु वर्ष 2019 में और अजीमुद्दीन की मृत्यु 1961 में ही हो चुकी है. यही नहीं इन जालसाजों ने इन मृतकों के पक्ष से वकील भी नियुक्त कर इन्हीं मृतकों से दिनांक 5 अक्टूबर 2021 को समझौता कर लिखित सुलहनामा भी दाखिल कर दिया. इस फर्जीवाड़े को उजाकर करने में पीड़ित फहीम अहमद कुरैसी को 6 महीने अधिकारियों के यहां चक्कर काटना पड़ा.

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

इसके बाद अपर मुख्य दंडाधिकारी प्रथम के न्यायलय के आदेश पर 153 (3) एफआईआर दर्ज करने का आदेश पर पुलिस ने 31 मार्च 2024 को थाना रसड़ा में 8 नामजद और एक अज्ञात के विरुद्ध आईपीसी की धारा 419, 420, 467, 468, 471, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है. इन लोगों मृतकों के ऊपर एसडीएम न्यायालय में मुकदमा दाखिल किया था, जिसमें शोएब की मृत्यु 2019 में हो चुकी है और अजीमुद्दीन की मृत्यु सन 1961 में हो चुकी है. इसके बावजूद इन आरोपियों ने इन मृतकों को पक्षकार बनाकर 229 बी का मुकदमा एसडीएम रसड़ा न्यायालय में दाखिल किया था.

मृतकों की जमीन को लूट लेने की थी साजिश

इस मृतकों की जमीन को लूटपाट और हड़पने के नियत से गोल बनाकर मुकदमा दाखिल किया था और इन लोगों ने 05 अक्टूबर 2021 को मृतकों के वकील नियुक्ति कर समझौता भी दाखिल किया. जमीन को लूटने की नीयत से और जमीन को क्रय विक्रय भी किया, जिसके बाद न्यायालय के आदेश रसड़ा कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया है.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

हिंदू ही नहीं, ईसाइयों पर भी जहालत…पाकिस्तान के ऐसे हैं हालात! ईशनिंदा के नाम पर फूंक डाले घर-दुकान

Pakistan Christian Attack: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के शेखुपुरा जिले में ईशनिंदा के कथित आरोप…

16 minutes ago

दिल्ली में आज फिर ट्रैफिक जाम का झंझट: 30 जगहों पर रहेगा डायवर्जन; निकलने से पहले देख लें लिस्ट

राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी और SFI के प्रदर्शन के कारण रविवार को भी…

23 minutes ago

रियाद एयरपोर्ट पर हमले के बाद ट्रंप का बड़ा बयान, हूतियों के खिलाफ जंग में शामिल होगा अमेरिका?

Saudi Arabia airport strike: रियाद के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमले के बाद ट्रंप…

32 minutes ago