चुनाव

कांग्रेस की हालत आज ऐसी हो गई है कि आजादी के बाद इतिहास में पहली बार कांग्रेस का जो शाही परिवार दिल्ली में रहता है वो कांग्रेस को वोट नहीं देगा: PM मोदी

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार करने एक बार फिर राजस्थान आए. उन्होंने अपनी जनसभा के दौरान देश की सबसे पुरानी सियासी पार्टी कांग्रेस पर करारा हमला बोला.

प्रधानमंत्री मोदी ने बागड़ में कहा, “स्वार्थ और अवसरवादिता में घिरी कांग्रेस पार्टी की हालत ऐसी हो गई है कि आजादी के बाद पहली बार होगा…यह नोट कीजिए..कि पहली बार दिल्ली में जो कांग्रेस का शाही परिवार रहता है, वह कांग्रेस को वोट नहीं देगा…जहां इस शाही परिवार के लोग रहते हैं वहां कांग्रेस चुनाव ही नहीं लड़ रही है.”

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “भाइयों-बहनों…कांग्रेस जैसी पार्टियों को आपकी परवाह नहीं है, कांग्रेस जैसी पार्टियां सिर्फ अपनी संतान के लिए काम करती हैं. कांग्रेस पार्टी के सारे नेता, INDI गठबंधन के नेता अपने बच्चों को फिट करने में लगे हैं. मोदी आपके संतानों के भविष्य के लिए खप रहा है…”

राजस्थान में अपनी जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘लखपति दीदी’ अभियान के बारे में भी बताया. उन्होंने कहा, “भाइयों-बहनों…मैं आपको मोदी की एक बड़ी गारंटी याद दिला रहा हूं, हम लखपति दीदी अभियान चला रहे हैं.”

उन्होंने कहा— “देश में लखपति दीदी अभियान के तहत अब तक 1 करोड़ बहनों की वार्षिक आय 1 लाख से अधिक हो चुकी है. अब मोदी की गारंटी है कि 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाया जाएगा…हमारी बेटियां खेलों में आगे बढ़े इसके लिए विशेष कार्यक्रम लाए जाएंगे.”

‘पाताल में भी दुश्मनों का सफाया करे, ऐसी सरकार हो’

प्रधानमंत्री बोले, “बागड़ से भाजपा का रिश्ता बहुत पूराना है, यहां की वीर धरा ने हमेशा भाजपा पर अपना विश्वास जताया है…आज भारत में स्थिर सरकार, मजबूत सरकार का होना बहुत जरूरी है. एक ऐसी सरकार जो सरहदों की रक्षा कर सके और जरूरत पड़े तो पाताल में भी घुसकर दुश्मनों का सफाया करे.”

प्रधानमंत्री ने बांसवाड़ा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए, आपके सपनों को पूरा करने के लिए, देश के विकास के लिए मोदी पूरे देश, राजस्थान, बागड़ से आशीर्वाद मांगने आया है… भाजपा सबका साथ, सबका विकास, सुशासन का एक उम्दा मंत्र लेकर समर्पण भाव से काम कर रही है.”

यह भी पढ़िए: अब भारत की सीमाओं के अंदर आतंकवाद को प्रश्रय नहीं मिल पाएगा, वो तो कांग्रेस की सरकार थी जो आतंकियों को बिरयानी खिलाती थी: CM योगी

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

Bigg Boss के घर में फीमेल कंटेस्टेंट के साथ की ऐसी हरकत, बीच शो में पुलिस ने आकर किया गिरफ्तार

'बिग बॉस' के इतिहास में एक ऐसा वाकया भी आया था जब शो के बीच…

18 minutes ago

Shardiya Navratri 2026: घटस्थापना के साथ शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानिए मां शैलपुत्री से जुड़े आध्यात्मिक व योगिक पहलू

Sharadiya Navratri 2026: मां शैलपुत्री का स्वरूप सिखाता है कि कैसे एंग्जायटी और कॉरपोरेट तनाव…

19 minutes ago

दिल्ली में आज फिर CJP की हुंकार… मेट्रो से मिलेगी राहत, सड़कों पर ट्रैफिक का पेच; जानें पूरा रूट

CJP Protest: दिल्ली में 11 अक्टूबर को CJP के जंतर-मंतर मार्च को लेकर सुरक्षा कड़ी…

1 hour ago

अगले 20 घंटे और भारी कुदरत की मार! 21 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से तूफान

Weather Alert के मुताबिक, देश के कई राज्यों में बारिश, आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि…

1 hour ago

निकल गई PAK और तुर्कीये की हेकड़ी! हूतियों ने सऊदी के एयरपोर्ट को दहलाया, 12 की मौत

रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों के हमले और 12 लोगों की मौत का दावा किया…

2 hours ago