अजब-गजब

क्या होता है वर्जिन बर्थ? जानें इतिहास में पहली बार एक शार्क के साथ क्या हुई घटना?

Virgin Birth: ये बात तो सभी जानते हैं कि दुनिया में हर रोज कोई न कोई अजीबोगरीब घटनाएं घटती ही रहती हैं. इसी तरह की एक घटना बीते दिनों इटली में घटी है. इस घटना की चर्चा तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. यहां एक शार्क ने बिना फर्टिलाइजेशन के एक बच्चे को जन्म दिया है. हालांकि यह पहली घटना नहीं है. इससे पहले एक सांप की भी खबर सामने आ चुकी है, जिसने बिना फर्टिलाइजेशन के कई बच्चों को जन्म दिया था. फिलहाल शार्क के मामले में ये धरती का पहला मामला है जिसमें किसी शार्क ने बिना फर्टिलाइजेशन के बच्चे को जन्म दिया है. फिलहाल इस घटना के बारे में जानने के लिए लोग काफी उत्सुक हैं और इस खबर को लगातार पढ़ा जा रहा है.

जानें क्या है पूरा मामला?

हाल ही में शोध में मालूम हुआ है कि इनमें से एक शार्क प्रेग्नेंट है. बता दें कि इटली के Experimental Zooprophylactic Institute of Piedmont, Liguria के रिसर्चर्स ने दो फीमेल शार्क को 2020 से ऑब्जर्वेशन में रखा था. इसमें सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि इस शार्क को एग फर्टिलाइज करने के लिए किसी मेल शार्क के स्पर्म की जरूरत नहीं पड़ी. ये पहला मामला है जब इस प्रजाति की एक शार्क ने अकले ही एग फर्टिलाइज कर लिया हो. शार्क की ये प्रजाति 25 साल तक जिंदा रह सकती है.

ये भी पढ़ें-गायक किशोर कुमार ने इस बात को लेकर पीएम इंदिरा गांधी को भी कर दिया था मना…जानें क्या था आपातकाल से जुड़ा वो किस्सा

जानें क्या होता है वर्जिन बर्थ?

इस सम्बंध में शोधकर्ता बताते हैं कि वर्जिन बर्थ की थ्योरी उन मादा जीवों के ऊपर लागू होती है जिनको बच्चे का जन्म देने के लिए किसी नर जीव के स्पर्म की जरूरत नहीं होती है. ये किसी भी तरह के जीव होते हैं. बीते साल ही एक ऐसे ही सांप के बारे में पता चला था, जो वर्जिन बर्थ में सक्षम है. फिलहाल सांप और मछलियों में इस तरह के जीव अधिक देखने को मिलते हैं. वैज्ञानिकों का कहना है कि जीव वर्जिन बर्थ में सक्षम होते हैं वो पार्थेनोगेनेसिस प्रक्रिया से गुजरते हैं.

लाखों-करोड़ों में से किसी एक जीव में होता है पार्थेनोगेनेसिस

पार्थेनोगेनेसिस लाखों करोड़ों में से किसी एक ही जीव में होता है. फिलहाल अब तक किसी स्तनधारी जीव को पार्थेनोगेनेसिस की प्रक्रिया से बच्चे पैदा करते नहीं देखा गया है. लेकिन रेपटाइल्स और मछलियों ये घटना आम है.
वैज्ञानिक बताते हैं कि जिस जीव में पार्थेनोगेनेसिस होती है वह अकेले ही बच्चे पैदा करने में सक्षम होता है. ऐसा बहुत कम होता है लेकिन दुनिया में 15000 ऐसे जीव हैं जो इस प्रक्रिया के जरिए बच्चे पैदा कर सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

4 hours ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

5 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

5 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

5 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

5 hours ago