उत्तर प्रदेश

UP Police: युवक को झूठे मामले में फंसाने के लिए पुलिसकर्मियों ने कार में रखी पिस्तौल… 4 सस्पेंड

UP Police: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से खाकी के दागदार होने की खबर सामने आ रही है. एक युवक को झूठे केस में फंसाने के लिए उसकी कार में पिस्तौल रख दी. मामला बुलंदशहर से सामने आया है. यहां एक युवक को झूठे मामले में फंसाने के आरोप में 4 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है.

पीड़ित युवक की पहचान अमित के रूप में हुई है. अमित के पिता दिनेश ने मीडिया से सामने आरोप लगाया कि उनका बेटा 21 जुलाई को एक समारोह से लौट रहा था. इसी दौरान कुछ पुलिसकर्मियों ने एक बाजार में उसकी कार रोकी और जबरन उसकी कार में पिस्तौल रख दी. इसके बाद अमित के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया.

ये भी पढ़ें-क्या होता है वर्जिन बर्थ? जानें इतिहास में पहली बार एक शार्क के साथ क्या हुई घटना?

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यूपी पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. मामला शिकारपुर थाना क्षेत्र से सामने आया है. बता दें कि वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी मोटरसाइकिल से हथियार निकालकर कार में रखते नजर आ रहे हैं. इस घटना को लेकर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वीडियो में दिख रहे सभी पुलिसकर्मियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. पुलिस अधीक्षक (क्राइम ब्रांच) राकेश कुमार मिश्रा ने मीडिया को बताया कि शिकारपुर के थाना प्रभारी, नगर चौकी प्रभारी और दो कांस्टेबलों को निलंबित कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि वीडियो में दिख रहे दो होम गार्डों के संबंध में एक अलग रिपोर्ट भेजी जा रही है और एक जांच रिपोर्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भेजी जाएगी.

यहां पर करें पुलिस की शिकायत

मालूम हो कि पुलिस समाज की सुरक्षा के लिए है. अगर पुलिस किसी भी तरह से आपको परेशान करती है तो आप पुलिस के विजलेंस डिपार्टमेंट में इसकी शिकायत कर सकते हैं. बता दें कि ये विभाग पुलिसकर्मियों के कार्यप्रणाली की जांच करता है. अगर पुलिस आपकी किसी तरह की मदद करने के बजाय धमकाती है और झूठे केस में फंसाने की धमकी देती है तो इस विभाग में उनकी शिकायत कर सकते हैं. शिकायत करने के लिए एक लिखित शिकायत पत्र देना होता है और पीड़ित को अपनी पूरी बात बतानी होती है. अगर शिकायत सही होती है तो दोषियों पर कार्रवाई भी की जाती है.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

2047 के विकसित भारत में खेल निभाएंगे अहम भूमिका, नई दिल्ली में आयोजित स्पोर्ट्स CSR समिट में बोले दिग्गज

नई दिल्ली के PHD हाउस में आयोजित स्पोर्ट्स CSR Summit में खेल राज्य मंत्री रक्षा…

30 minutes ago

हबीब-उर-रहमान को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, तीन साल से बंद आरोपी की जमानत याचिका ने ठुकराई

दिल्ली हाईकोर्ट ने सैन्य खुफिया जानकारी लीक करने के आरोपी हबीब-उर-रहमान की जमानत याचिका खारिज…

37 minutes ago

वंदे मातरम को राष्ट्रगान जैसा दर्जा देने की मांग, सुप्रीम कोर्ट 27 अक्टूबर को करेगा सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट वंदे मातरम को राष्ट्रगान के समान दर्जा देने और स्कूलों में इसे अनिवार्य…

43 minutes ago

दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; EWS और DG छात्रों को यूनिफॉर्म के लिए नकद सहायता देने की नीति को दी मंजूरी

दिल्ली हाईकोर्ट ने EWS और DG छात्रों को स्कूल यूनिफॉर्म के बदले नकद सहायता देने…

48 minutes ago

मेगा मिलेनियम के ठिकानों पर ईडी की ताबड़तोड़ छापेमारी, करोड़ों की विदेशी और भारतीय करेंसी बरामद

ईडी ने मेगा मिलेनियम प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े मुंबई, दिल्ली और महाराष्ट्र के ठिकानों पर…

1 hour ago

अडानी पावर का बड़ा धमाका! दूसरी तिमाही में मुनाफा 142% बढ़कर ₹7,019 करोड़, कमाई में भी जबरदस्त उछाल

अडानी पावर ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना…

1 hour ago