मनोरंजन

बांग्लादेश छोड़ भारत आईं Sheikh Hasina तो Kangana Ranaut ने खोली लोगों की आंखें, बोलीं- ‘मुस्लिम देशों में अब…’

Kangana Ranaut On Sheikh Hasina: बांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच शेख हसीना ने हाल ही में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया और भारत आ गई. उनकी सरकार के इस कदम के खिलाफ देश में कई महीनों तक हिंसक प्रदर्शन हुए थे. वे अपना देश छोड़कर चली गईं और सोमवार को उन्हें सैन्य हेलीकॉप्टर से भारत ले जाया गया. इस पूरे मामले पर दुनियाभर की नजरें टिकी हुईं हैं. वहीं अब इस पर रिएक्शन देते हुए अभिनेत्री से राजनीतिज्ञ बनीं कंगना रनौत ने कहा कि वे इस बात से सम्मानित हैं कि शेख हसीना ने बांग्लादेश छोड़ भारत में सुरक्षित महसूस करती हैं.

राम राज्य क्यों? खैर यह जाहिर है क्यों’

कंगना ने अपने लिखे पोस्ट में लोगों की सोच पर भी सवाल उठाया है. उन्होंने कहा कि जो लोग ये पूछते हैं कि राम राज्य क्यों आना चाहिए? तो बांग्लादेश में हो रही हिंसा उनके लिए सटीक जवाब है. कंगना ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- ‘भारत हमारे आस-पास के सभी इस्लामी गणराज्यों की मूल मातृभूमि है. हम सम्मानित महसूस करते हैं और खुश हैं कि बांग्लादेश के माननीय प्रधानमंत्री भारत में सुरक्षित महसूस करती हैं, लेकिन वे सभी जो भारत में रहते हैं और पूछते रहते हैं कि हिंदू क्यों राष्ट्र? राम राज्य क्यों? खैर यह जाहिर है क्यों.’

मुस्लिम देशों में कोई भी सुरक्षित नहीं

उन्होंने आगे कहा- ‘मुस्लिम देशों में कोई भी सुरक्षित नहीं है. यहां तक कि खुद मुसलमान भी नहीं. अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश और ब्रिटेन में जो कुछ भी हो रहा है, वो दुर्भाग्यपूर्ण है. हम भाग्यशाली हैं कि हम राम राज्य में रह रहे हैं. जय श्री राम!!’ सिर्फ कंगना ही नहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने भी सोशल मीडिया पर बांग्लादेश के हालातों पर चिंता जाहिर की है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर लिखा- ‘ये भयानक है. आइए हम सब बांग्लादेशी लोगों के लिए प्रार्थना करें’.

ये भी पढ़ें: आज का दिन है बॉलीवुड के लिए बेहद खास, एक साथ बर्थडे मनाएंगे काजोल, जेनेलिया और वत्सल सेठ

क्या था पूरा मामला?

शेख हसीना सरकार ने 1971 में बांग्लादेश की आजादी के लिए लड़ने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के रिश्तेदारों के लिए कई सिविल सेवा सर्विसेज में आरक्षण का ऐलान किया था. इसका विरोध करते हुए भारी तादाद में छात्र सड़कों पर उतर आए थे. भारी विरोध झेलने के बाद सरकार ने कोटा कुछ हद तक वापस ले लिया था.

इसके बावजूद भी छात्रों का प्रदर्शन जारी रहा. क्योंकि शेख हसीने ने विरोध प्रदर्शन के बाद व्यवस्था बहाल करने के लिए सेना को बुलाया था. इस दौरान हुई हिंसा में सैकड़ों छात्र की मौत हुई थी. जिसके बाद मामला और बढ़ गया. बता दें कि भारत में रुकने के बाद हसीना के लंदन जाने की संभावना है.

-भारत एक्सप्रेस
Akansha

Recent Posts

छत पर बैठा यह मामूली कबूतर आखिर कर क्या रहा है? रूस के इस चौंकाने वाले खेल ने उड़ाए होश; जानें पूरा राज

Biodrone Pigeon Russia: रूसी टेक कंपनी Neiry ने दिमाग में इलेक्ट्रोड, पीठ पर कंट्रोल बैग…

8 minutes ago

KBC को मिला इस सीजन का पहला करोड़पति, कभी जेब में सिर्फ 24 रुपये लेकर पहुंचे थे मुंबई

Bhushan Thakre KBC: महाराष्ट्र के जलगांव के भूषण ठाकरे ने KBC 18 में एक करोड़…

10 minutes ago

‘हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं महात्मा फुले’, पुण्यतिथि पर गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

समाज सुधारक और क्रांतिकारी दूरदर्शी महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित…

18 minutes ago

लो जी…बिसलेरी का एक और सैंपल फेल…! बंगाल में FSSAI के टेस्ट में मिला ‘सीवेज वाला बैक्टीरिया’

देश की बड़ी बोतलबंद पानी कंपनी बिसलेरी को एक और झटका लगा है. पश्चिम बंगाल…

22 minutes ago

Jagannath Temple Ratna Bhandar Inventory: 48 साल बाद खुला रत्न भंडार, गिनती के बीच सामने आई ये अहम बात; अभी बाकी है बड़ा काम

Jagannath Temple News:पुरी जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की गिनती 103 घंटे पार कर चुकी…

1 hour ago

भगवा कुर्ता, सिर पर पगड़ी और रात के अंधेरे में नंगे पांव…अनंत अंबानी की ब्रज यात्रा, लगाई गोवर्धन परिक्रमा

रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने मथुरा के गोवर्धन में रात के समय…

2 hours ago