अजब-गजब

जहां कोबरा सांप के मांस को बड़े चाव से खाते हैं लोग, सड़कों पर बिकता है जैसे ताजे फल और सब्जियां!

कल्पना कीजिए, एक जिंदा कोबरा सांप आपके सामने है. उसकी फुफकार सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएं, लेकिन अचानक कोई उसे उठाकर काटना शुरू कर दे और उसे खाने के लिए तैयार कर दे. कैसा लगेगा अगर इस जहरीले सांप को स्वादिष्ट पकौड़ों और फ्राई में बदल दिया जाए? यह सिर्फ एक कहानी नहीं है, बल्कि ऐसा सच में होता है. जहां सांप का जहर जानलेवा हो सकता है, वहीं इसका मांस लोगों के लिए एक डिश बन जाता है. सोचिए, ये कहां और कैसे होता होगा?

भारत में मांसाहार या नॉन-वेज खाने में आमतौर पर चिकन, मटन और सीफूड जैसी चीजें खाई जाती हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ लोग कोबरा जैसे जहरीले सांप का मांस भी खाते हैं? जी हां, इंडोनेशिया में कोबरा का मांस बड़े चाव से खाया जाता है. यहां इसे फ्राई करके या पकौड़े के रूप में परोसा जाता है. यह बात जितनी हैरान करने वाली है, उतनी ही दिलचस्प भी.

औषधीय गुण के लिए मशहूर

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में देखा गया कि एक फूड ट्रैवलर इंडोनेशिया की एक स्टॉल पर पहुंचता है. वहां कोबरा के मांस की कई वैराइटी उपलब्ध हैं. वीडियो में दिखाया गया है कि एक व्यक्ति बड़े से पिंजरे से जिंदा कोबरा निकालता है और उसे काटने के बाद पकाने की प्रक्रिया शुरू करता है. यह दृश्य देखकर कोई भी हैरान और डर भी सकता है.

इंडोनेशिया अपनी अनोखी संस्कृति और व्यंजनों के लिए जाना जाता है. कोबरा का मांस भी यहां के पारंपरिक खाने का हिस्सा है. लोकल लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं. ऐसा माना जाता है कि कोबरा के मांस में औषधीय गुण होते हैं. यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और त्वचा संबंधी समस्याओं का इलाज करने में मदद करता है.

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है. अब तक इसे कई मिलियन लोग देख चुके हैं और 17.5 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. लोगों की प्रतिक्रियाएं भी मजेदार हैं.

एक यूजर ने लिखा, “कमजोर दिल होने के बावजूद पूरा वीडियो देख लिया.”
दूसरे ने मजाक में लिखा, “एक दिन इन्हें दाल-चावल खिलाना पड़ेगा.”
एक और ने कहा, “ये लोग शिव जी की तीसरी आंख खोलने पर ही मानेंगे.”

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

‘तो हो जाए अयोध्या में फैसला’, सीएम योगी ने स्वीकार की अखिलेश यादव की चुनौती

UP News: अयोध्या से चुनाव लड़ने की अखिलेश यादव की सलाह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

11 minutes ago

‘तकनीक का इस्तेमाल नहीं, अब निर्माता बने भारत’: PHDCCI के 121वें सत्र में बोले केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

PHDCCI के 121वें वार्षिक सत्र में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत को तकनीक…

15 minutes ago

समुद्र तटों की जोरदार सफाई: 2,000 से ज्‍यादा लोगों ने देश के किस बीच से हटाया 15 टन कचरा? रोपे गए ‘सुरुचि’ के पौधे

वसई-विरार महानगरपालिका द्वारा राजोडी समुद्र तट पर एक विशाल स्वच्छता अभियान चलाया गया. मेयर और…

31 minutes ago

‘रिहाई नहीं हुई तो करूंगा अनशन’, नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के सोनम वांगचुक, बोले- अघोषित आपातकाल जैसे हालात

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट के दौरान नेताओं की गिरफ्तारी पर सोनम वांगचुक ने कड़ी प्रतिक्रिया…

32 minutes ago

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: CJP प्रदर्शन से पहले गिरफ्तार हुए यूट्यूबर ध्रुव राठी

करोड़ों फॉलोअर्स वाले यूट्यूबर ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने उनके गुरुग्राम आवास से हिरासत…

48 minutes ago

‘खामेनेई को मारना इजरायल की सबसे बड़ी गलती’, ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत पर अपने ही देश में घिरे नेतन्याहू

इजरायल की विपक्षी पार्टी 'द डेमोक्रेट्स' के नेता यायर गोलान ने अली खामेनेई की हत्या…

1 hour ago