Healthy Sleep: आपने अक्सर हमारे घर के बड़े बुजुर्गों को कहते हुए सुना होगा कि रात को जल्दी सोना चाहिए और सुबह भी हमे जल्दी हिउतना चाहिए. इससे हमे कई तरह फायदे मिलते हैं. ऐसे में क्या आप जानते हैं जिन फायदों की वो लोग बात कर रहे हैं वो कौन-कौन से होते हैं? अगर आप भी नहीं जानते हैं तो चलिए आज इस खबर में हम आपको बताते हैं वो कौन-कौन से फायदे हैं.
जल्दी सोने से शरीर को गहरी और आरामदायक नींद मिलती है, जिससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है. मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में कंसल्टेंट गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. दत्तात्रेय सोलंके के अनुसार, रात 8 बजे से सुबह 4 बजे तक सोने का शेड्यूल शरीर की नेचुरल सर्कैडियन लय (rhythm) के साथ मेल खाता है. इस समय में सोने से शरीर को ज्यादा ऊर्जा मिलती है और आपकी नींद में सुधार होता है. रात को समय पर भोजन करने से भी नींद की गुणवत्ता बढ़ती है और मानसिक तनाव कम होता है.
डॉ. सोलंके के अनुसार, अगर आप रात का खाना जल्दी खाते हैं, तो आपका शरीर उस भोजन को पूरी तरह से पचा लेता है. इससे एसिड रिफ्लक्स, अपच या पेट दर्द जैसी समस्याएं कम होती हैं. रात के समय शरीर को खाना पचाने में मेहनत नहीं करनी पड़ती, जिससे आपकी नींद भी बेहतर होती है. इसके अलावा, रात को जल्दी भोजन करने से ब्लड शुगर स्थिर रहता है, जिससे नींद से संबंधित समस्याएं दूर होती हैं.
जल्दी सोने से शरीर में REM (रैपिड आई मूवमेंट) नींद का समय बढ़ता है, जो मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए जरुरी है. इस नींद के दौरान शरीर और दिमाग पूरी तरह से आराम करते हैं, जिससे आपको ताजगी का एहसास होता है और मानसिक स्थिति भी बेहतर होती है.
यह भी पढ़ें: अगर रोजाना ब्रश करने के बाद भी आपके मुंह से आती है बदबू, तो ये हो सकती हैं वजह
जल्दी सोने और जल्दी उठने से शरीर को पूरा आराम मिल पाता है, जिससे आपका ध्यान और फोकस बेहतर होता है. सुबह में ताजगी का एहसास होता है, जिससे पूरे दिन आपकी ऊर्जा बनी रहती है. इसके अलावा, आप मानसिक रूप से फ्रेश और पॉजिटिव महसूस करते हैं, जो आपके काम में मददगार साबित होता है.
जल्दी सोने से आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है. जब आप जल्दी सोते हैं, तो आपका डाइजेशन सिस्टम सही तरीके से काम करता है, जिससे शरीर को पर्याप्त ऊर्जा मिलती है और आप वजन कंट्रोल रख सकते हैं. रात को जल्दी सोने से आपकी क्रेविंग्स कम होती हैं, जिससे ओवरईटिंग से भी बचा जा सकता है.
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…