विश्लेषण

धन-बल से इजरायल की मदद करने की तैयारी, अलर्ट पर 2 हजार अमेरिकी सैनिक, क्या है बाइडेन का अगला प्लान?

Israel Hamas War: हमास और इजरायल के बीच भीषण जंग जारी है. मुस्लिम देश जहां फिलिस्तीन की मदद के लिए आगे आ रहे हैं वहीं अमेरिका अब खुले तौर पर इजरायल का समर्थन कर रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने हाल ही में इजरायल का दौरा किया. यहां उनकी इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से कई मुद्दों पर बातचीत हुई. अब अमेरिका ने इजरायल की मदद के लिए खास प्लान तैयार किया है.

अमेरिकी जनता से बाइडेन की अपील

अमेरिकी राष्ट्रपति अब धन-बल से इजरायल की मदद करने की तैयारी में जुटे हैं. अमेरिकी फौज किसी भी वक्त इजरायल पहुंच सकता है. बता दें कि इजरायल से लौटने के बाद जो बाइडेन ने अमेरिकी जनता से अपील की है कि वे इजरायल की मदद के लिए करोड़ो अरबों डॉलर खर्च करें ताकि वो हमास से लड़ सके. इसके लिए 2000 सैनिकों को अलर्ट पर रखा गया है.

“इजरायल के लोकतंत्र को खत्म करने की हुई कोशिश”

बता दें कि देश के नाम अपने संबोधन में गुरुवार को जो बाइडेन ने कहा कि हमास ने इजरायल के लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश की है.  हम किसी भी कीमत पर इजरायल की मदद करेंगे. हम यूक्रेन की भी मदद करेंगे.  इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने गाजा में बचाव कार्यों में तेजी लाने पर भी जोर दिया. उन्होंने व्हाइट हाउस से देश के नाम संबोधन में कहा कि हमास के किए की सजा आम फिलिस्तीनी नागरिकों को नहीं मिलनी चाहिए. हम मानवता को भी नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Israel Hamas War: अमेरिका की ईरान पर बड़ी कार्रवाई, बैलिस्टिक मिसाइल के इस्तेमाल पर लगाया प्रतिबंध

अमेरिकी संसद में फंड के लिए रखेंगे प्रस्ताव: बाइडेन

बाइडेन ने कहा कि हम अमेरिकी संसद में प्रस्ताव रखेंगे कि इजरायल के लिए और भी फंड मंजूर किए जाए. सूत्रों के मुताबिक, अमेरिका इजरायल की मदद के लिए करीब 14 अरब डॉलर का फंड जारी कर सकता है. इससे इजरायली सेना की ताकत में इजाफा होगा.

जानकारी के मुताबिक, इजरायल ने गाजा के सीमा पर करीब 3 लाख सैनिकों को उतार दिया है. सारे टैंकों का रुख गाजा की ओर है. माना जा रहा है कि इजरायल कभी भी सेना को जमीनी हमले की अनुमति दे सकता है. अभी तक इजरायल की ओर से सिर्फ हवाई हमले किए जा रहे हैं. हालांकि, गाजा के नागरिकों को उत्तर से दक्षिण की ओर जाने के लिए पहले ही विंडो दे दिया गया था. अधिकांश गाजा वासी इधर से उधर मतलब उत्तर से दक्षिण की ओर चले गए हैं. इस बीच मंगलवार को गाजा के एक अस्पताल में हुए हमले में करीब 500 फिलिस्तीनी नागरिकों की मौत हो गई. मुस्लिम देशों ने इजरायल पर आरोप लगाया लेकिन इजरायली सेना ने आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया.

बता दें कि हमास के हमले और इजरायल की ओर से जारी जवाबी कार्रवाई में अब तक 5000 लोगों की मौत हो गई है. इजरायल अब इस युद्ध को अंजाम तक ले जाने के लिए लड़ रहा है. इजरायली सेना के साथ-साथ नागरिकों का कहना है कि हमास को पूरी तरह से खत्म कर दिया जाए. इजरायली सेना अब हमास के ठिकाने को चुन-चुनकर तबाह कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

35 minutes ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

1 hour ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

1 hour ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

2 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

2 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

3 hours ago