ICC World Cup 2023

Pak vs Aus: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्लेइंग 11 से क्यों बाहर हुए उपकप्तान शादाब खान? बाबर आजम ने बताई यह वजह

World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 में अब रोमांचक मोड़ आना शुरू हो गए हैं. गुरुवार को पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच 18वां मुकाबला बैंगलोर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. हालांकि मैच ऑस्ट्रेलिया को काफी मजबूत शुरुआत मिली है. पाकिस्तान ने इस मैच अपनी प्लेइंग 11 में एक बड़ा बदलाव किया है. उन्होंने अपने उपकप्तान शादाब खान (Shadab Khan) को टीम से बाहर रखा है. उनकी जगह उसामा मीर को मौका दिया है. इसके बाद से लगातार सवाल उठ रहा है कि शादाब को मैच में क्यों नहीं खिलाया.

बता दें कि विश्व कप 2023 शादाब खान उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. भारत के खिलाफ पाक को हार मिलने के बाद भी उनकी काफी आलोचना हुई थी. वहीं अब उनको टीम से बाहर कर दिया गया है.

खराब फॉर्म से जूझ रहे शादाब खान

मैच में टॉस के समय पाक के कप्तान बाबर आजम ने बताया कि मैच से शादाब खान को बाहर रखा गया है. उन्होंने आग कहा कि, मौजूदा समय में वह खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. इसलिए अभी उन्हें टीम से बाहर रखा गया है. बात दें कि शादाब काफी से खराब प्रदर्शन कर रहे हैं जिसके उन्हें काफी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. बता दें कि भारत से मैच के बाद भी शादाब का काफी आलोचना हुई थी. कई दिग्गज खिलाड़ियों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी, जिसमें कई पूर्व खिलाड़ियों की तरफ से कहा गया था कि शादब काफी अच्छी खिलाड़ी हैं, लेकिन इस समय वह अच्छी फॉर्म में नहीं है जिसका पाकिस्तान को नुकसान हो सकता है.

यह भी पढ़ें- PAK vs AUS, World Cup 2023: कंगारूओं के सामने आज पाकिस्तान, बाबर को ढूंढना होगा कई सवालों का जवाब, ऐसी हो सकती है प्लेइंग-11

भारत के खिलाफ हुई काफी आलोचना

बता दें कि पाकिस्तान को भारत के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद से ही उनकी काफी आलोचना हो रही है. वहीं अब पाकिस्तान की टीम जीत की पटरी पर लौटना चाहती है. इसलिए उन्होंने अपनी प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव किया है. हालांकि ऑस्ट्रेलिया भी अब काफी शानदार लौट चुकी है. पिछले मुकाबले में उन्होंने श्रीलंका को बुरी तरह से रौंद दिया था.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

Railway Alert: दिल्ली से घर जा रहे हैं? 14 नवंबर तक 6 बड़े स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट, जानें किसे मिलेगी छूट

Railway Alert: दीवाली और छठ को लेकर दिल्ली के 6 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म…

12 minutes ago

Scotch Rate Cut: व्हिस्की के शौकीनों की बल्ले-बल्ले! दिल्ली में इतने रुपये तक सस्ती हो सकती है स्कॉच

Scotch Rate: भारत-यूके ट्रेड डील के बाद दिल्ली में स्कॉच व्हिस्की करीब 7% सस्ती हो…

29 minutes ago

पीएम मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार ने अयोध्या की सांस्कृतिक पहचान को दिया नया गौरव- सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…

45 minutes ago

राजनाथ सिंह का दौरा रद्द, भोपाल में जेपी नड्डा दिखाएंगे दम; 50 हजार लोगों के जुटने का अनुमान

Madhya Pradesh Politics: भोपाल में आज होने वाली बीजेपी की पदयात्रा में राजनाथ सिंह की…

1 hour ago

सेर्वोटेक रिन्यूएबल का भौकाल.. ! मुनाफे में 2366% की  छलांग, EV और सोलर सेक्टर में मचाया तहलका

सेर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड ने Q2 FY27 में शानदार वित्तीय प्रदर्शन करते हुए कंसोलिडेटेड…

1 hour ago