बुजुर्ग वकील की मौत का मामला : परिजनों ने कहा- सुनियोजित तरीके से हुआ मर्डर

वरिष्ठ अधिवक्ता ओ पी सक्सेना की मौत को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं. आरोप है कि मामले को हादसा बताकर आरोपियों को बचाने की कोशिश की जा रही है. जबकि यह सुनियोजित हत्या का मामला है. मृतक अधिवक्ता दिल्ली पुलिस के पब्लिक प्रोसिक्यूटर रह चुके हैं. पूर्वी दिल्ली के मधु विहार इलाके में रहने वाले बुजुर्ग वकील ओपी सक्सेना की अपने फ्लैट की पहली मंजिल से संदिग्ध हालत में गिरकर मौत हो गई. हालांकि पुलिस रिपोर्ट में इस घटना को प्रथम दृष्टया हादसा बताया जा रहा है, लेकिन मृतक के भाई और परिचितों का आरोप है कि यह एक सुनियोजित हत्या का मामला है. मृतक की संपत्ति हड़पने के लिए उनकी पत्नी के भतीजे ने इस हत्या को अंजाम दिया है. मृतक के भाई ने इस सन्दर्भ में एक सप्ताह पहले ही दिल्ली हाई कोर्ट बार एसोसिएशन को शिकायत भी दी थी.

कोरोना में हुई थी पत्नी और बेटी की मौत

दरअसल, ओपी सक्सेना की पत्नी उषा जैन और बेटी श्रद्धा की कोरोना की दूसरी लहर के दौरान मृत्यु हो गई थी. जिसके बाद वह अपने 11 वर्षीय नवासे के साथ मधु विहार में अपने फ्लैट में रहते थे. वह मानसिक बीमारी से भी ग्रस्त हो गए थे. जानकारों के अनुसार करीब सात महीने से उनकी पत्नी का भतीजा उनके साथ रह रहा था. आरोप है कि वह उन्हें किसी से भी मिलने नहीं देता था.

यह है हादसे की फुटेज में

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार 31 मई की रात करीब 2:28 बजे ओपी सक्सेना की अपने फ़्लैट की पहली मंजिल से गिरकर मौत हो गई. सोसायटी की सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है कि इसके छह मिनट बाद रात 2:34 बजे उनकी पत्नी का भतीजा मौके पर उनके पास आया और उन्हें हिलाने-डुलाने की कोशिश करके वापस चला गया. इतनी देर रात हुए संदिग्ध हादसे के महज छह मिनट में उसके मौके पर पहुँचने के कारण पर भी सवाल उठ रहे हैं.

हत्या की आशंका

वकील ओपी सक्सेना के करीबी अधिवक्ता श्याम सुंदर शर्मा का कहना है कि पुलिस को दिए बयान में सक्सेना की पत्नी के भतीजे ने बताया है कि वह घटना के वक्त सो रहा था. जब उसकी आँख खुली तो उसने पाया कि सक्सेना अपने बिस्तर पर नहीं थे. जिसके बाद उसने उनकी तलाश के बाद खिड़की से देखा तो पाया कि सक्सेना नीचे गिरे हुए थे. जिसके बाद उसने गेट का ताला खोला और नीचे पहुंचा. मगर महज छह मिनट में यह संभव नहीं है और यही सब आशंका को जन्म देता है. खास बात यह है कि 30 मई की रात को उसने अपने एक साथी वकील के साथ ओपी सक्सेना के घर में शराब भी पी थी.

यह भी पढ़ें- अखंड भारत का नक्शा देखकर बौखलाया पाकिस्तान, बोला- विस्तारवादी विचारधारा को बढ़ावा ना दे हिंदुस्तान

यह भी है आरोप

इस संदिग्ध मौत के मामले में एक गंभीर पहलु यह भी है कि ओपी सक्सेना के भाई प्रोफ़ेसर आनंद सक्सेना ने एक सप्ताह पहले ही दिल्ली हाई कोर्ट बार एसोसिएशन को ईमेल करके अपने भाई और उनके नवासे की रक्षा की गुहार लगाई थी. आनंद सक्सेना कहते हैं कि उनके भाई और नवासे के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा था. इतना ही नहीं उसके बैंक खाते में जमा करोड़ों रुपए की राशि भी निकाली जा रही थी. खुद उनके भाई ने उन्हें बताया था कि उनकी पत्नी के भतीजे ने उनकी संपत्ति के दस्तावेजों पर उनसे हस्ताक्षर कराकर गिफ्ट डीड तैयार करा ली थी. यह हत्या का मामला है. इस मामले में गंभीरता से जांच की जरूरत है. उन्होंने इसके लिए मधु विहार थाने में शिकायत भी दी है.

-भारत एक्सप्रेस

सुबोध जैन

Recent Posts

लव जिहाद के चक्कर में मारा गया शिवा शर्मा? गैंगस्टर की गोद में रील बनाने वाली श्रद्धा दुबे का टूट गया मायाजाल

Shraddha Dubey: लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य…

18 minutes ago

सिर्फ इतने रनों की दूरी और टूट जाएगा दुनिया भर का रिकॉर्ड! मंधाना के इस धमाके पर टिकी सबकी निगाहें

Indian Cricket Team: भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना टी20 इंटरनेशनल में 5,000 रन पूरे करने से…

42 minutes ago

अनंत सिंह ने नीतीश कुमार के लिए 9 मर्डर कराए, बाहूबली ने और क्या-क्या बताया?

बिहार MLC चुनाव के बीच JDU विधायक Anant Singh का सनसनीखेज कबूलनामा. बोले- जब नीतीश…

54 minutes ago

फिर लौटी सोने-चांदी की चमक…! बाजार खुलते ही भाव में जबरदस्त उछाल, चेक करें अपने शहर का नया रेट

Gold Price Today: देश में सोने के आयात में भारी गिरावट के बावजूद आज घरेलू…

1 hour ago

प्यार, वादा फिर दे दी मौत; लिव इन पार्टनर ने गला दबाकर नदी में फेका

Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…

2 hours ago