गले में जमा कफ से हैं परेशान? इन आसान उपायों से तुरंत पाएं राहत
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (फाइल फोटो)
Bhupesh Baghel: भारतीय मुस्लिम लीग ऑफ केरल को एक धर्मनिरपेक्ष यानि सेकुलर पार्टी के रूप में करार देने पर राहुल गांधी पर बीजेपी ने जमकर निशाना साधा था वहीं अब कांग्रेस ने इसका पलटवार किया है. इस मामले पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जिन्ना और केरल की मुस्लिम लीग अलग है, लेकिन बीजेपी भ्रम फैला रही है. देश को भ्रमित करने के लिए बीजेपी लगातार इस तरह की बातें करती है. उन्होंने आगे कहा अब तो मोहन भागवत भी इस मामले में कूद गए हैं. प्रधानमंत्री विदेश में जाकर कहते थे, कि भारत में पैदा होना दुर्भाग्य की बात है, उस समय क्या मोहन भागवत जी कुंभकरण की नींद सो रहे थे.
वहीं कांग्रेस प्रवक्ता ने बीजेपी पर हमला बोलते कहा कि भाजपा के पूर्वजों ने मोहम्मद अली जिन्ना के नेतृत्व वाली मुस्लिम लीग के साथ गठबंधन किया था. कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा, क्या तुम अनपढ़ हो, भाई? क्या तुम केरल की मुस्लिम लीग और जिन्ना की मुस्लिम लीग के बीच अंतर नहीं जानते? जिन्ना की मुस्लिम लीग वह है जिसके साथ तुम्हारे पूर्वजों ने गठबंधन किया था। उन्होंने कहा, दूसरी मुस्लिम लीग, जिसके साथ बीजेपी का गठबंधन था. पवन खेड़ा की यह टिप्पणी बीजेपी आईटी सेल के प्रभारी अमित मालवीय द्वारा केरल की मुस्लिम लीग को धर्मनिरपेक्ष पार्टी कहने पर राहुल गांधी पर तंज कसने के बाद आई है.
मालवीय ने एक ट्वीट में कहा था, जिन्ना की मुस्लिम लीग, जो धार्मिक आधार पर भारत के विभाजन के लिए जिम्मेदार है, राहुल गांधी के अनुसार एक ‘धर्मनिरपेक्ष’ पार्टी है. वायनाड के लिए यह उनकी मजबूरी है. मालवीय नेकहा है कि केरल के वायनाड लोक सभा सीट पर अपनी स्वीकार्यता बनाये रखने ( फिर से चुनाव जीतने के लिए ) के लिए अब राहुल गांधी भारत विभाजन के लिए जिम्मेदार जिन्ना की पार्टी मुस्लिम लीग को भी धर्मनिरपेक्ष पार्टी बताने लगे हैं.
राहुल गांधी ने गुरुवार को वाशिंगटन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मुस्लिम लीग पूरी तरह से सेक्युलर पार्टी है. उन्होंने केरल में मुस्लिम लीग के साथ गठबंधन पर एक सवाल का जवाब देते हुए यह टिप्पणी की, जहां से उन्हें लोकसभा सांसद के रूप में चुना गया था.
Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…
Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…
Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…
PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…
Workers Leaving Surat: गुजराती सेठों की बंधुआ मजदूरी से परेशान यूपी-बिहार के मजदूर घर लौट…
Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…