देश

साध्वी निरंजन ज्योति ने सीएम योगी और पीएम को बताया संत, कहा- मोदी ने बदला देश का माहौल

बलिया: केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ‘संत’ बताया. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को देश का माहौल ‘बदलने’ का श्रेय भी दिया. उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बिहरा गांव में बृहस्पतिवार को आयोजित नौ कुंडीय यज्ञ के दौरान केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री ज्योति ने कहा कि मोदी ने संसद में वो कर दिखाया, जो अन्य प्रधानमंत्री ‘नहीं करना चाहते थे.

‘संत’ हैं योगी आदित्यनाथ: साध्वी

उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ‘संत’ हैं. एक ऐसा व्यक्ति, जिसका जीवन औरों को समर्पित हो, वह ‘संत’ होता है. ज्योति ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने और जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद-370 को समाप्त करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की.

योगी की सरकार में बुल्डोजर

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने ‘देश का माहौल बदल दिया है.’ ज्योति ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी के शासन में अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ. आज पूरी दुनिया मोदी की कायल है.” उन्होंने कहा, “आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में बुल्डोजर चल रहा है. जबकि, पिछली सरकारों में सांसदों और विधायकों के करीबी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त होते थे.”

– भारत एक्सप्रेस

Satwik Sharma

Recent Posts

प्यार, वादा फिर दे दी मौत; लिव इन पार्टनर ने गला दबाकर नदी में फेका

Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…

12 minutes ago

खेल-खेल में उड़े जवान के होश! छोटी खिलाड़ी ने लगातार धोया तो साथी जवान ने कर दिया ये बड़ा कांड; देखें VIDEO

Army Soldier Girl Game: स्टोन-पेपर-सिजर के मुकाबले में छोटी बच्ची ने आर्मी जवान को बार-बार…

12 minutes ago

रूस में हिंदी नाटक चांदनी रातें का हुआ मंचन, Bharat Express रहा मीडिया पार्टनर, रूसी दर्शकों का मिला भरपूर प्यार

Chandni Raatein Play: रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हिंदी नाटक 'चांदनी रातें' का मंचन किया…

33 minutes ago

प्रदर्शन का हक या रोजी-रोटी? कनॉट प्लेस मार्च पर सुप्रीम कोर्ट की दो टूक- सब आपस में जुड़े हैं

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में CJP के ‘लहरा दो…

40 minutes ago

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों की मौज! मोदी सरकार ने किया एडहॉक बोनस का ऐलान, मिलेंगे 6,908 रुपये

दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पात्र केंद्रीय कर्मचारियों को…

56 minutes ago