दुनिया

अमेरिका में भारतीय छात्र को बेरहमी से पीटा, पीड़ित की पत्नी ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से लगाई ये गुहार

Indian Student Assaulted in America: अमेरिका के शिकागो शहर में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) की पढ़ाई कर रहे एक भारतीय छात्र के साथ उसके घर के समीप अज्ञात लोगों ने बेरहमी से मार-पीट की. सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में चार फरवरी की रात को तीन लोगों को सैयद मजाहिर अली का पीछा करते देखा गया. ‘एक्स’ पर पोस्ट एक अलग वीडियो में अली की नाक और चेहरे से खून निकलते हुए और उसके कपड़ों पर खून के धब्बे देखे जा सकते हैं.

हमलावर ने उस पर बंदूक तानी

शिकागो में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने मामले की जांच कर रहे स्थानीय प्राधिकारियों से संपर्क किया. करीब छह महीने पहले हैदराबाद से अमेरिका आए अली ने ‘एबीसी7 आईविटनेस न्यूज’ को बताया कि एक हमलावर ने उस पर बंदूक तानी थी. वीडियो फुटेज में अली रात को अपने घर की ओर पैदल जाते हुए देखा गया और उसके हाथ में एक पैकेट था, इस दौरान तीन पुरुष उसका पीछा कर रहे थे. अली ने कहा कि हमलावरों ने उसे आंख और नाक, पसलियों और कमर पर मुक्के मारे. एबीसी7 की खबर में कहा गया है कि उसे एक स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया जहां उसका इलाज किया गया.

सूचना प्रौद्योगिकी में PG कर रहा है भारतीय छात्र

‘एक्स’ पर मिली जानकारी के अनुसार, अली इंडियाना वेस्लेयान यूनिवर्सिटी से सूचना प्रौद्योगिकी में परास्नातक कर रहा है. उसने कहा कि वह इस हमले को भुला नहीं पाएगा. उसने चैनल से कहा, ‘‘अमेरिका मेरे सपनों का देश रहा है और मैं यहां अपने सपने पूरे करने और परास्नातक की पढ़ाई करने के लिए आया हूं. इस घटना से मुझे सदमा लगा है.’’ खबर में कहा गया है कि पुलिस ने किसी संदिग्ध को हिरासत में नहीं लिया है और मामले की जांच की जा रही है.

विदेश मंत्री एस. जयशंकर से लगाई गुहार

शिकागो में भारत के महावाणिज्य दूत ने ‘एक्स’ पर कहा कि ‘‘महावाणिज्य दूत सैयद मजाहिर अली और भारत में उनकी पत्नी सैयदा रुकैया फातिमा रिजवी के संपर्क में है तथा उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है. दूतावास ने मामले की जांच कर रहे स्थानीय प्राधिकारियों से भी संपर्क किया है.’’ अली की पत्नी ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से उन्हें अपने तीन नाबालिग बच्चों के साथ अमेरिका आने में मदद करने का अनुरोध किया है. इस घटना से कुछ दिन पहले ही जॉर्जिया के लिथोनिया शहर में एक नशेडी ने 25 वर्षीय भारतीय छात्र विवेक सैनी की हथौड़े से वार कर हत्या कर दी थी.

यह भी पढ़ें: चिली में शोक की लहर, पूर्व राष्ट्रपति सेबेस्टियन पिनेरा की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत, इलाके में हो रही थी बारिश

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

‘संसार का हर शब्द आपकी स्तुति है ‘षष्ठी पर पीएम मोदी ने शेयर किया आदि शंकराचार्य द्वारा रचित पवित्र श्लोक

PM Modi Navratri Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को…

8 minutes ago

सैलरी लिमिट बदलते ही EPFO का बड़ा एक्शन: पीएफ रिटर्न जमा करने की लास्ट डेट बढ़ी, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई

EPFO News: EPFO ने सितंबर का पीएफ रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर…

25 minutes ago

लो जी, आ गई ठंड! रजाई निकाल लो भाई… दिल्ली में 6 डिग्री लुढ़का पारा, आज भी बरसेगा पानी?

दिल्ली-NCR में तेज हवाओं और बारिश के बाद अक्टूबर में ही गुलाबी ठंड का अहसास…

25 minutes ago

‘हे जगदंबिके, संसार में ऐसा कौन-सा शब्द है जो आपकी स्तुति नहीं’ छठे नवरात्र पर पीएम मोदी ने शेयर किया खास श्लोक

PM Modi Navratri: नवरात्र के छठे दिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर…

33 minutes ago

त्योहारी सीजन में CP बंद! सेंट्रल पार्क में प्रदर्शन को लेकर पुलिस का बड़ा एक्शन, व्यापारियों ने मांगी सुरक्षा

Delhi News: कनॉट प्लेस प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, सुरक्षा और त्योहारी सीजन…

51 minutes ago