Bharat Express DD Free Dish

Independence Day पर ‘Border 2’ के मेकर्स ने फैंस को दिया तोहफा, फिल्म का पहला पोस्टर हुआ रिलीज

स्वतंत्रता दिवस पर ‘बॉर्डर 2’ का पहला पोस्टर रिलीज किया गया, जिसमें सनी देओल का दमदार लुक दिखा. फिल्म 22 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

border 2 poster release-sunny deol

Border 2 Poster Release: आज देशभर में तिरंगे की शान के साथ आज़ादी का जश्न मनाया जा रहा है. 79वें स्वतंत्रता दिवस के इस खास मौके पर फिल्म मेकर्स ने देशभक्ति के जज़्बे को और भी ऊंचा करने का तोहफा दिया है, ‘बॉर्डर 2’ का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है. यह पोस्टर आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है और फैंस में पुरानी यादें ताज़ा कर रहा है.

पोस्टर में Sunny Deol का दमदार लुक

पहले पोस्टर में सनी देओल अपने आइकॉनिक वॉरियर अवतार में नज़र आ रहे हैं. उनकी आंखों में गुस्सा, चेहरे पर संकल्प और कंधों पर कर्तव्य का भार साफ झलक रहा है.

यह वही अंदाज है जिसने 1997 की ‘बॉर्डर’ में लाखों दर्शकों का दिल जीत लिया था. इस बार भी पोस्टर देखकर लगता है कि सनी एक बार फिर दुश्मनों के खिलाफ पूरी ताकत से उतरने वाले हैं. पोस्टर में यह भी साफ लिखा है कि ‘बॉर्डर 2’ सच्ची घटनाओं से प्रेरित होगी और 22 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

“हिंदुस्तान के लिए लड़ेंगे… फिर एक बार”

सनी देओल ने यह पोस्टर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा, “हिंदुस्तान के लिए लड़ेंगे… फिर एक बार.” इसके साथ ही उन्होंने फैंस को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भी दीं. यह कैप्शन और पोस्टर, दोनों मिलकर एक जोशीला माहौल बना रहे हैं, जिससे लग रहा है कि फिल्म देशभक्ति की असली भावना को फिर से जिंदा करने वाली है.

ये भी पढ़ें- Independence Day 2025: स्वतंत्रता दिवस पर Aamir Khan ने फैंस को दिया तोहफा, सिर्फ 50 रुपये में घर बैठे देखें ‘सितारे जमीन पर’

दमदार स्टारकास्ट और बड़ी टीम

‘बॉर्डर 2’ सिर्फ सनी देओल की वापसी नहीं है, बल्कि इसमें कई और बड़े चेहरे भी हैं. फिल्म में दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन, मोना सिंह, अहान शेट्टी, मेधा राणा और सोनम बाजवा जैसे सितारे अहम किरदार निभाएंगे.

फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं, जो पहले भी कई हिट फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं. इसे भूषण कुमार और जेपी दत्ता मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं.

भूषण कुमार ने पोस्टर लॉन्च के मौके पर कहा कि ‘बॉर्डर’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि हर भारतीय के दिल की भावना है, और ‘बॉर्डर 2’ के जरिए उस भावना को और गहराई देने की कोशिश की जा रही है.

Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read