PDM Nyay Morcha: सियासत में रिश्ते बनते बिगड़ते रहते हैं और इसमें तेजी तब आ जाती है जब चुनाव नजदीक आ जाते हैं. देश में लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान होते ही सियासी सरगर्मियां बढ़ गई हैं. एनडीए के खिलाफ बने इण्डिया गठबंधन को आज यूपी में बड़ा झटका लगा है जब अपना दल कमेरावादी ने इंडिया गठबंधन का साथ छोड़ दिया है.
देश में यूं तो मुख्यत: दो गठबंधन NDA और INDIA सियासी मैदान में है लेकिन आज यूपी की राजधानी लखनऊ में एक नये सियासी गठबंधन का उदय हुआ है.
अपना दल कमेरावादी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल, राष्ट्र उदय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूराम पाल, प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद बिन्द, एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने लखनऊ में अपने गठबंधन की घोषणा की है. इस गठबंधन का नाम “PDM न्याय मोर्चा” रखा गया है.
सिराथू विधायक पल्लवी पटेल ने कहा पिछड़ा, दलित और मुसलमान की सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक भागीदारी के लिए इस मोर्चे PDM का गठन किया गया है. सामाजिक न्याय की लड़ाई बहुत पारदर्शिता के नाम से लड़ी जानी चाहिए, इसलिए PDA के बजाय PDM नाम दिया गया है ताकि A/M के नाम पर कन्फ्यूजन ना रह जाए. PDM न्याय मोर्चा का उद्देश्य एक बेहतर राजनीतिक विकल्प देने एवं सामाजिक न्याय की लड़ाई है, हठधर्मिता हुई तो उसका विकल्प महाभारत ही होगा. हालांकि, लोकसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे के सवाल पर पल्लवी ने कहा कि आगे बताएंगे. अखिलेश को अगर मेरी विधानसभा सदस्यता खत्म करनी हो तो कर दें, लेकिन PDM नहीं झुकेगा.
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा इस लड़ाई को हमें आगे लेकर जाना है, सामाजिक न्याय के लिए PDM को आगे लेकर जाएंगे. मुरादाबाद में एसटी हसन की समाजवादी पार्टी ने बेइज्जती की, रामपुर में क्या हुआ? मुसलमानों को वोट बैंक समझा जा रहा है यह हकीकत है इससे कोई इनकार नही कर सकता. लोग मुसलमानों से वोट लेना चाहते हैं लेकिन उनको कहीं दिखाना नही चाहते हैं.
ओवैसी ने कहा अखिलेश ने अपने ट्वीट में मुख़्तार का नाम नहीं लिया इसका जवाब उनको देना चाहिए. मेरी मुख़्तार के बेटे से बात हुई है, अफजाल अंसारी को फोन लगाया था लेकिन बात नही हो पाई है. समय मिलते ही अंसारी परिवार से मिलने जाऊँगा. ओपी राजभर ने दिल की बात जुबान पर लाई है.
-भारत एक्सप्रेस
Arrested Tree In Pakistan: पाकिस्तान में 100 सालों से एक बरगद का पेड़ गिरफ्तार है.…
Shyamalal Pal On Brijbhushan Sharan Singh: उत्तर प्रदेश में इन दिनों विधान परिषद चुनाव के…
औरैया में शराब के लिए पैसे न देने पर 70 वर्षीय मां की पीट-पीटकर हत्या…
Iran US War: ईरान ने ये मिसाइल हमला केश्म द्वीप (Qeshm Island) से किया. जिसे…
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में आप और…
Noida Supernova History: नोएडा के सेक्टर 94 में स्थित उत्तर प्रदेश की सबसे ऊंची इमारत…