चुनाव

BJP Vs Congress: कांग्रेस जो 60 साल में नहीं कर पाई उससे ज्यादा काम PM मोदी ने 10 साल में कर दिखाया: अनुराग ठाकुर

Anurag thakur Vs Kejriwal Congress: भारतीय जनता पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली में विपक्षी दलों पर करारा हमला बोला. अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को विकास कार्यों और घोटालों के मुद्दे पर आड़े हाथों लिया. ठाकुर बोले, “हमने कहा था कि हम भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देंगे और हमने वही किया. मगर देशहित में कांग्रेस जो काम 60 साल में नहीं कर पाई, उससे ज्यादा PM मोदी ने 10 साल में कर दिखाया.”

‘केजरीवाल राजनीति में आए, भ्रष्टाचार के दलदल में फंसे’

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर अभी राष्ट्रीय राजधानी में एयरपोर्ट पर मीडियाकर्मियों से मुखातिब थे, जहां उन्होंने अपनी चुनावी रैलियों के बारे में कहा कि हम हर चुनाव में बड़ी गंभीरता से लड़ते हैं और जनता के पास उनके आशीर्वाद के लिए जाते हैं. ठाकुर ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का भी जिक्र किया. अनुराग ठाकुर ने कहा, “आज से कुछ साल पहले रामलीला मैदान में अरविंद केजरीवाल के बड़े-बड़े बोल सुनने को मिलते थे, तब वह कहते थे कि राजनीति में नहीं आएंगे. मगर… वे राजनीति में आए और खुद भ्रष्टाचार के दल—दल में फंस गए.

‘चोर-चोर मौसेरे भाई, आज सबने मंच पर बैठकर गुहार लगाई’

दिल्ली में आज हुई I.N.D.I.A गठबंधन की ‘महारैली’ के बारे में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा— भाइयों बहनों… उनकी लड़ाई लोकतंत्र बचाने की नहीं है…लोकतंत्र नहीं भ्रष्टाचार, सनातन विरोधी, कमीशनखोरी, कट्टर बेई** जो मंच पर एकत्रित हुए हैं, वे खतरे में हैं… चोर-चोर मौसेरे भाई, सबने मंच पर बैठकर गुहार लगाई.”

यह भी पढ़िए: I.N.D.I.A गठबंधन की ‘महारैली’ में CM भगवंत मान का केंद्र सरकार पर निशाना, कहा— केजरीवाल को तो गिरफ्तार कर लेंगे, लेकिन उनकी सोच को कैसे करेंगे

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

21 minutes ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

26 minutes ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

1 hour ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

1 hour ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

2 hours ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

2 hours ago