गुरुग्राम पुलिस ने शातिर यू-ट्यूबर नामरा कादिर को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उसे 4 दिन की रिमांड पर लेकर मामले की जांच शुरू की है. पुलिस की शुरुवाती तफ्तीश में सामने आया के नामरा पहले से शादीशुदा है और एक बच्चे की मां है. नामरा के पति विराट बेनीवाल की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. चालबाज युवती पर बिजनेसमैन को हनी ट्रैप में फंसाकर लाखों रुपए की अवैध वसूली जैसे गंभीर आरोप हैं. नामरा कादिर यू-ट्यूबर हैं, जिनकी अदाकारी के लोग इतने दीवाने हैं कि यूट्यूब पर नामरा कादिर के 6 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. वहीं, इंस्टाग्राम पर 2 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. नामरा पर आरोप है कि उसने अपने पति के साथ मिलकर गुरुग्राम के बिजनेसमैन को अपने जाल में फंसाया. इसके बाद उसे रेप के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी. पीड़ित से 80 लाख से ज्यादा की अवैध वसूली को अंजाम दे डाला. इसके बाद बीती 24 नवंबर को सेक्टर 50 थाने ने पीड़ित बिजनेसमैन ने शिकायत दर्ज कराई थी. इसके बाद पुलिस ने नामरा को गिरफ्तार कर लिया.
UP Congress Clash: लखनऊ स्थित कांग्रेस मुख्यालय में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों…
शारदीय नवरात्रि के पहले दिन अयोध्या में श्रीराम की कुलदेवी मां बड़ी देवकाली मंदिर में…
PM Narendra Modi Chennai Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर…
राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी को लेकर…
भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र…
Election Commission Controversy: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या से चुनाव…