RBI ने कहा महंगाई दर 6 % के नीचे आने से मॉनिटरी पॉलिसी ने पहला माइलस्टोन किया हासिल – आरबीआई ने बीते पांच मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी की बैठकों में महंगाई पर नकेल कसने के लिए रेपो रेट में बढ़ोतरी का फैसला किया जिसका नतीजा है कि खुदरा महंगाई दर अप्रैल 2022 के 7.79 फीसदी से नीचे घटकर दिसंबर 2022 में 5.72 फीसदी पर आ चुकी है. महंगाई दर में कमी से आरबीआई अब राहत की सांस ले रहा है. आरबीआई ने अपने मंथली बुलेटिन में कहा है कि खुदरा महंगाई दर के 6 फीसदी से नीचे आने के बाद मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी ने अपना पहला माइलस्टोन यानि मंजिल हासिल कर लिया है. आरबीआई ने जनवरी 2023 के लिए जारी किए गए बुलेटिन में कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था के मैक्रोइकोनॉमिक स्टैबिलिटी में सुधार हुआ है. महंगाई दर आरबीआई के टोलरेंस बैंड के भीतर आ चुका है साथ ही आंकड़े बता रहे हैं कि चालू खाते का घाटा कम हो सकता है.
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…