कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने सोमवार दोपहर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वोटिंग वाले दिन प्रधानमंत्री एक सामान्य मतदाता होते हैं, कोई अलग से उनको विशेषाधिकार प्राप्त नहीं है। लेकिन लोगों ने लाइव देखा कि देश का प्रधानमंत्री चुनाव आचार संहिता की धज्जियां उड़ाकर मतदान वाले दिन रोड शो कर रहा है। वो कई किलोमीटर का चक्कर काटकर मतदान स्थल पहुंचे फिर वो पैदल ही लंबी दूरी कर वोट डालने बूथ में गए। मतदान बूथ पर उनके समर्थक नारे लगाते पाए गए। पवन खेड़ा ने कहा कि ये सब लाइव हो रहा था और देश का चुनाव आयोग मूक दर्शक बनकर तमाशा देख रहा था। उन्होंने कहा कि सोमवार को मतदान वाले दिन इस घटना को लेकर चुनाव आयोग क्या कर लेगा। अगर उसने पहले से सख्ती की होती तो कोई भी इस तरह की जुर्रत नहीं कर पाता.
Omkareshwar Boat Fire: ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी में गोमुख घाट के सामने नाव नंबर 198…
देश के ग्रामीण क्षेत्रों में अदाणी फाउंडेशन द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने, स्वास्थ्य सेवाओं…
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
गंडक नदी के उफान से वैशाली में रिंग बांध टूटने की कगार पर था. डीएम…
अलवर के टपूकड़ा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां घर…
तमिलनाडु में नया समीकरण बन रहा है. पट्टाली मक्कल कच्ची (PMK) के सहारे BJP के…