Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- वोटिंग वाले दिन पीएम एक सामान्य मतदाता होते हैं

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने सोमवार दोपहर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वोटिंग वाले दिन प्रधानमंत्री एक सामान्य मतदाता होते हैं, कोई अलग से उनको विशेषाधिकार प्राप्त नहीं है। लेकिन लोगों ने लाइव देखा कि देश का प्रधानमंत्री चुनाव आचार संहिता की धज्जियां उड़ाकर मतदान वाले दिन रोड शो कर रहा है। वो कई किलोमीटर का चक्कर काटकर मतदान स्थल पहुंचे फिर वो पैदल ही लंबी दूरी कर वोट डालने बूथ में गए। मतदान बूथ पर उनके समर्थक नारे लगाते पाए गए। पवन खेड़ा ने कहा कि ये सब लाइव हो रहा था और देश का चुनाव आयोग मूक दर्शक बनकर तमाशा देख रहा था। उन्होंने कहा कि सोमवार को मतदान वाले दिन इस घटना को लेकर चुनाव आयोग क्या कर लेगा। अगर उसने पहले से सख्ती की होती तो कोई भी इस तरह की जुर्रत नहीं कर पाता.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Pension Mission Shakti Digital