दिल्ली: CJI अगले हफ्ते करेंगे यूपी गैंगस्टर्स एक्ट को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई – यूपी गैंगस्टर्स एक्ट को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है. CJI की बेंच के सामने बुधवार को यह मामला लगाया गया, जिस पर सीजेआई जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि वे इस याचिका पर अगले हफ्ते सुनवाई करेंगे. याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील से सीजेआई के सामने कहा कि यह एक्ट पुलिस और जिला मजिस्ट्रेट को अतिरिक्त संवैधानिक शक्तियां देता है. इलाहाबाद हाई कोर्ट ने एक्ट की वैधता को बरकरार रखा है, जबकि यह संवैधानिक सिद्धांतों और मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करता है.याचिका में दावा किया गया है कि पुलिस द्वारा गैंगस्टर अधिनियम का दुरुपयोग किया जा रहा है, जो मनमाने ढंग से जिसके खिलाफ चाहें वो प्रावधानों को लागू करते हैं. सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका में एक केस होने पर गैंगस्टर एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज करने की वैधता को भी चुनौती दी गई.
UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…
Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…
Jharkhand News: रांची के डोरंडा स्थित JAP-1 में 1880 से चली आ रही परंपरा के…
कर्नाटक के चामराजनगर में गूगल मैप के भरोसे रास्ता तलाश रहे 9 टेक प्रोफेशनल्स घने…
नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…
भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…