ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली: राहुल के चीन वाले बयान पर घमासान जारी, सीएम योगी, सीएम शिवराज और मंत्री अजय भट्ट ने दिया बयान

दिल्ली: राहुल के चीन वाले बयान पर घमासान जारी –

– उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- हम कांग्रेस और राहुल गांधी की इस सोच की निंदा करते हैं। उनसे ये मांग करते हैं वे देश की जनता और देश के बहादुर जवानों से माफी मांगे। राहुल गांधी का बयान अत्यंत ही अमर्यादित, बचकाना और राष्ट्रविरोधी तत्वों को प्रेरित करने वाला है। अंतराष्ट्रीय स्तर पर भारत और भारतीय सेना को अपमानित करने वाला है। हम उनके बयान की निंदा करते हैं.

– मध्य प्रदेश CM शिवराज सिंह चौहान ने कहा- राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि 1962 याद कर लीजिए, तब देश की हालत क्या थी? तब चीन ने देश के कितने भू-भाग पर कब्ज़ा किया था? जब राजीव गांधी प्रधानमंत्री थे तब छोटे-छोटे देश हमें डराते थे। अब भारत की तरफ कोई आंख उठाकर नहीं देख सकता है.

– रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा- उनको(राहुल गांधी) कोई गंभीरता से नहीं लेता। सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक के समय कांग्रेस और राहुल गांधी के बयान सब जानते हैं। जब भी देश की सुरक्षा का मामला आता है, उन्हें कुछ ना कुछ कहना ही है। वे सेना के मनोबल गिराने की कोशिश करते रहते हैं.

Satwik Sharma

Recent Posts

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

40 minutes ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

46 minutes ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

59 minutes ago

नक्सल हिंसा के पीड़ितों की जिंदगी फिर संवारने की कोशिश, अमित शाह बोले- सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ जीना हर व्यक्ति का हक

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…

1 hour ago

45 साल के उम्र के फासले को मिटाकर 30 साल की ब्लॉगर ने 75 साल के बुजुर्ग से की सगाई

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना ने अपने…

1 hour ago