मुंबई: अब चॉकलेट भी बेचेगी मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस, Lotus Chocolate में खरीदी 51% की हिस्सेदारी – मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स शाखा रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड LOTUS Chocolate में 51 प्रतिशत नियंत्रण हिस्सेदारी हासिल कर ली है. यह डील 113 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर हुई है, जिसकी कुल रकम 74 करोड़ रुपये है. रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) ने Lotus Chocolate के प्रमोटरों के साथ एक समझौता किया है, जो चॉकलेट, कोको उत्पाद और कोको डेरिवेटिव बनाती है. शेयर खरीद समझौते के तहत आरसीपीएल ने लोटस चॉकलेट की चुकता शेयर पूंजी का 77 प्रतिशत हिस्सा खरीदा है. यह खरीद कंपनी के प्रवर्तकों प्रकाश पेराजे पई और अनंत पेराजे पई से शेयर बाजार में की जाएगी. इसके बाद रिलायंस LOTUS के सार्वजनिक शेयरधारकों के लिए 26 प्रतिशत की खुली पेशकश लाएगी.
Cuba US Sanctions UN Vote: संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी आर्थिक और व्यापारिक…
MLC Election Results 2026 में यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की 28 सीटों पर किसे…
Karva Chauth Vrat Katha: करवा चौथ पर सुहागिनें पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक…
करवा चौथ और त्योहारी सीजन के बीच सर्राफा बाजार में सोने के भाव में हल्की…
बिग बॉस 20 के घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान माहौल उस वक्त गरमा गया…
इजरायल के चुनाव में करीब 93 फीसदी वोटों की गिनती के बाद बेंजामिन नेतन्याहू का…