साल के निचले स्तर पर आया क्रूड ऑयल, 9 महीने में 45 फीसदी सस्ता हो चुका है क्रूड ऑयल – विदेशी बाजारों में क्रूड ऑयल के दाम में फिर से गिरावट देखने को मिली है. 7 मार्च को इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल के दाम रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए थे. उसके बाद से इसमें 45 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिल चुकी है. ब्रेंट क्रूड ऑयल के दाम 7 मार्च को 139.13 डॉलर प्रति बैरल पर थे, उसके बाद अब 77.17 डॉलर प्रति बैरल पर आ चुके हैं. इस दौरान इसमें 44.53 फीसदी की गिरावट देखने को मिल चुकी है. वहीं दूसरी ओर डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल की कीमत में 9 महीनों के दौरान 44.82 फीसदी की गिरावट देखने को मिल चुकी है. 7 मार्च को डब्ल्यूटीआई के दाम 130.50 डॉलर प्रति बैरल पर था.
Diwali Traditions: भारत के विभिन्न प्रांतों में दिवाली केवल दीप जलाने तक सीमित नहीं है.…
Ayodhya Deepotsav 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 और 8 नवंबर को अयोध्या में रहेंगे. दीपोत्सव…
UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…
UP Medical News: यूपी के सरकारी डॉक्टर अब पीजी के बाद सुपर स्पेशियलिटी की पढ़ाई…
IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वेलिंगटन में दूसरे वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड…
Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…