ब्रेकिंग न्यूज़

पीएम मोदी ने कहा- संसद का ये सत्र महत्वपूर्ण

संसद सत्र: पीएम मोदी ने कहा- संसद का ये सत्र महत्वपूर्ण, दुनिया में भारत का स्थान बढ़ा, मुझे विश्वास है सभी दल चर्चा में मदद करेंगे – संसद सत्र शुरू होने से पहले पीएम मोदी ने इस सत्र को महत्वपूर्ण बताया है. उन्होंने कहा, ‘G 20 मेजबानी का अवसर है. विश्व समुदाय में भारत का जो सम्मान मिला और भारत से अपेक्षाएं बढ़ी हैं, ऐसे समय में G 20 की मेजबानी मिलना बड़ी बात है. ये सिर्फ डिप्लोमेटिक अवसर नहीं बल्कि भारत के समग्रता को दिखाने और भारत को जानने का अवसर है. भारत के लिए विश्व पटल पर अपनी मजबूत स्थिति दिखाने का अवसर है.’उन्होंने कहा, ‘मुझे विश्वास है सभी दल चर्चा को और मूल्य वृद्धि करेंगे. नए विचारों से चर्चा को ताकत देंगे. दिशा को स्पष्ट रूप से उजागर करने में मदद करेंगे. सदन से भी यहीं स्वर निकलेगा. पार्लियामेंट का जो कार्यकाल बचा है, मैं सभी पार्टी के फ्लोर लीडर को आग्रह करता हूं कि जो पहली बार युवा जीतकर आए हैं उनको ज्यादा अवसर दें और उनकी भागीदारी बढ़े.’

कमल तिवारी

Recent Posts

‘सपनों की रानी’ के प्यार में बर्बाद हुआ ब्राजीलियाई आशिक, 2,000 KM दूर जाकर खुला खौफनाक राज; देखें VIDEO

AI Love Scam: एक वर्चुअल एआई हसीना का झूठा वादा और प्यार में अंधा हुआ…

29 minutes ago

राजनाथ सिंह से लेकर अमित शाह तक… जानिए देश के नेताओं ने कैसे दी महानवमी की बधाई?

नवरात्र के नौवें दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई नेताओं की ओर से…

31 minutes ago

ट्रंप के ‘मदर ऑफ ऑल बॉम्ब’ की आहट!12 देशों में एडवाइजरी जारी, बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका?

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी नागरिकों के लिए सुरक्षा अलर्ट जारी होने…

54 minutes ago

रामायण की कितनी कहानियां? आनंद नीलकंठन की किताब बताती है, हर दौर में बदलती रही इस महाकाव्य की दुनिया

आनंद नीलकंठन की किताब विविध रामायण, विविध पाठ बताती है कि रामायण सिर्फ एक कहानी…

54 minutes ago