सुप्रीम कोर्ट फिर दोहराएगा अपना इतिहास, आज तीसरी बार बैठेगी महिला जजों की बेंच – सुप्रीम कोर्ट के इतिहास में आज (1 दिसंबर) शायद तीसरी बार ऐसा होगा जब एक महिला बेंच सुनवाई के लिए बैठेगी. मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ ने बुधवार को जस्टिस हिमा कोहली और बेला एम त्रिवेदी की पीठ गठित की थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहली बार सुप्रीम कोर्ट में 2013 में एक महिला बेंच थी. उस समय जस्टिस ज्ञान सुधा मिश्रा और रंजना प्रकाश देसाई एक साथ बैठे थे. साल 2018 में ऐसा दूसरी बार हुआ, जब जस्टिस आर भानुमति और इंदिरा बनर्जी ने 5 सितंबर को एक बेंच साझा की. आज जस्टिस हिमा कोहली और जस्टिस बेला एम त्रिवेदी की पीठ के पास 32 मामले सूचीबद्ध हैं, जिसमें वैवाहिक विवादों से जुड़े मामले, 10 ट्रांसफर पिटीशन और 10 जमानत की अर्जियां शामिल हैं.
Plane Hijacking History: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में हुई हिंसक झड़प और पायलट की सूझबूझ से…
मेरठ के चर्चित ब्लू ड्रम मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला. मुस्कान और साहिल…
लंदन में आयोजित द सिग्नेचर अवॉर्ड 2026 समारोह में ब्लू ऑर्किड होटल्स के खरीद और…
Haryana Bank Scam: हरियाणा-चंडीगढ़ में 657 करोड़ के बैंक घोटाले के पीछे लव स्टोरी का…
सुप्रीम कोर्ट में एक वैवाहिक विवाद की सुनवाई के दौरान बड़ी रकम की मांग पर…
झारखंड में डीजीपी पद की नियुक्ति को लेकर सुप्रीम कोर्ट में कानूनी जंग तेज हो…