Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

सुप्रीम कोर्ट: तीसरी बार बैठेगी महिला जजों की बेंच, आज वैवाहिक विवाद, 10 ट्रांसफर पिटीशन और 10 जमानत की अर्जियां शामिल हैं

सुप्रीम कोर्ट फिर दोहराएगा अपना इतिहास, आज तीसरी बार बैठेगी महिला जजों की बेंच – सुप्रीम कोर्ट के इतिहास में आज (1 दिसंबर) शायद तीसरी बार ऐसा होगा जब एक महिला बेंच सुनवाई के लिए बैठेगी. मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ ने बुधवार को जस्टिस हिमा कोहली और बेला एम त्रिवेदी की पीठ गठित की थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहली बार सुप्रीम कोर्ट में 2013 में एक महिला बेंच थी. उस समय जस्टिस ज्ञान सुधा मिश्रा और रंजना प्रकाश देसाई एक साथ बैठे थे. साल 2018 में ऐसा दूसरी बार हुआ, जब जस्टिस आर भानुमति और इंदिरा बनर्जी ने 5 सितंबर को एक बेंच साझा की. आज जस्टिस हिमा कोहली और जस्टिस बेला एम त्रिवेदी की पीठ के पास 32 मामले सूचीबद्ध हैं, जिसमें वैवाहिक विवादों से जुड़े मामले, 10 ट्रांसफर पिटीशन और 10 जमानत की अर्जियां शामिल हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Pension Mission Shakti Digital