अमेरिकी नौसेना ने ओमान की खाड़ी में एक जहाज से 2,100 से अधिक राइफल जब्त की हैं. माना जा रहा है कि ये राइफल ईरान से आई थीं और इन्हें ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के लिए यमन ले जाया जा रहा था. राइफल पिछले शुक्रवार को जब्त की गईं जब यूएसएस चिनूक गश्ती जहाज की एक टीम ने लकड़ी के एक पारंपरिक जहाज की तलाशी ली. मध्यपूर्व में स्थित अमेरिकी नौसेना के पांचवें बेड़े के प्रवक्ता कमांडर टिमोथी हॉकिंस ने बताया कि टीम ने कलाश्निकोव-शैली की राइफल जब्त कीं जो जहाज पर हरे रंग के कपड़े में लिपटी हुई थीं.
Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…
दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…
प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…
1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…
फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…
मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…