भारत का बजट

Poor Lady…राष्ट्रपति के अभिभाषण पर Sonia Gandhi ने ये क्या बोल दिया? हंगामा होना तय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ ही आज (31 जनवरी) से बजट सत्र की शुरुआत हो गई है. राष्ट्रपति ने संयुक्त रूप से दोनों को संबोधित किया. राष्ट्रपति का अभिभाषण खत्म होने के बाद कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी ने प्रतिक्रिया दी. सोनिया गांधी ने इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को Poor Lady कहते हुए तंज कसा.

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जब सोनिया गांधी से पूछा गया तो उन्होंने शुरुआत में सीधे मीडिया को कोई जवाब नहीं दिया. लेकिन इस बीच सोनिया और राहुल गांधी आपस में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा करते दिखाई दिए.

“Poor Lady… आखिर में थक गई थीं”

राष्ट्रपति के संबोधन को झूठे वादे करार दिया. वहीं राहुल गांधी ने अभिभाषण को बोरिंग (ऊबने वाला) बताया. इसपर सोनिया गांधी कहती हैं कि Poor Lady…राष्ट्रपति आखिर में थक गई थीं.

राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने अभिभाषण में कहा-

ऐतिहासिक महाकुंभ चल रहा है. यह हमारी सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक जागरण का पर्व है. प्रयागराज में भारत और दुनिया भर से करोड़ों श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया है. मौनी अमावस्या पर हुई दुर्घटना पर मैं अपनी संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं.

तीसरे कार्यकाल में तीन गुना तेजी से काम हो रहा है

संबोधन के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी, जिनका पिछले साल 26 दिसंबर को निधन हो गया था. संसद की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संविधान को अपनाने के 75 साल पूरे होने के अवसर पर शुभकामनाएं भी दीं. राष्ट्रपति मुर्मू ने यह भी कहा कि सरकार के तीसरे कार्यकाल में पिछले प्रशासनों की तुलना में तीन गुना तेजी से काम हो रहा है.

यह भी पढ़ें- Budget 2025: 75000 मेडिकल सीट…केन-बेतवा लिंक परियोजना, राष्ट्रपति Droupadi Murmu के अभिभाषण की बड़ी बातें

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, “मेरी सरकार मध्यम वर्ग के अपने घर के सपने को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है. दो महीने पहले, हमने अपने संविधान को अपनाने के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाया और कुछ दिन पहले, हमने 75 साल की अपनी यात्रा पूरी की, सभी भारतीयों की ओर से, मैं बाबासाहेब अंबेडकर और संविधान समिति के अन्य सभी लोगों को नमन करती हूं.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘कैबिनेट सेक्रेटरी को पत्र लिखना प्रोटोकॉल के खिलाफ’, चुनाव आयोग के पूर्व अधिकारी का बड़ा खुलासा

Election Commission Dispute: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के पूर्व संयुक्त निदेशक मोहम्मद अमीन ने बुधवार…

7 minutes ago

दंगाइयों की गली-गली खाक छान रही पुलिस, शाही मस्जिद उपद्रव में 8 FIR दर्ज, 20 दबोचे गए

Ujjain Riot: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुए उपद्रव…

36 minutes ago

1 मिनट में 17 हजार फीट नीचे आया विमान, भारतीय पायलट ने ऐसे लड़ते हुए संभाली प्लेन और बचा ली 180 जिंदगियां!

Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…

1 hour ago

सर्दियों से पहले दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर सख्ती, बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल-CNG

CAQM Pollution Action Plan: दिल्ली-NCR में सर्दी आते ही प्रदूषण का ग्राफ बढ़ जाता है,…

2 hours ago

बड़ा देश, बड़ी आबादी… क्या छोटे राज्यों से सुधरेगा देश का प्रशासन?

भारत में बड़े राज्यों के आकार और प्रशासनिक क्षमता को लेकर बहस लंबे समय से…

2 hours ago