कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के प्रोविजनल पेरोल डेटा के अनुसार, इस साल मार्च के दौरान कुल 16.33 लाख नए कर्मचारियों के जुड़ने की जानकारी प्राप्त हुई है.
श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, मार्च महीने में 31,514 नए प्रतिष्ठानों को ईएसआई योजना के सामाजिक सुरक्षा दायरे में लाया गया है, जिससे अधिक से अधिक श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित हुई है. आंकड़ों के अनुसार, मार्च महीने में जुड़ने वाले 16.33 लाख नए कर्मचारियों में से 7.96 लाख कर्मचारी 25 वर्ष तक की आयु वर्ग के हैं, जो कि कुल जीकरण का लगभग 49 प्रतिशत हैं.
मंत्रालय के अनुसार, पेरोल डेटा के जेंडर-वाइज विश्लेषण से पता चलता है कि मार्च में महिला सदस्यों का नेट एनरोलमेंट 3.61 लाख रहा है. इसके अलावा, कुल 100 ट्रांसजेंडर कर्मचारियों ने भी ईएसआई योजना के तहत पंजीकरण करवाया है, जो समाज के हर वर्ग को इसका लाभ पहुंचाने के लिए ईएसआईसी की प्रतिबद्धता को प्रमाणित करता है.
पेरोल डेटा प्रोविजनल है क्योंकि डेटा जनरेशन एक लगातार चलने वाली प्रक्रिया है. इस बीच, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने मार्च महीने में 14.58 लाख नेट मेंबर्स जोड़े और मार्च 2024 की तुलना में नेट पेरोल एडिशन में 1.15 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की.
EPFO ने मार्च 2025 में लगभग 7.54 लाख नए ग्राहक नामांकित किए, जो फरवरी की तुलना में 2.03 प्रतिशत और बीते वर्ष मार्च 2024 में सालाना आधार पर 0.98 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है.
आंकड़ों का एक ध्यान देने योग्य पहलू 18-25 आयु वर्ग का प्रभुत्व है, क्योंकि 18-25 आयु वर्ग में 4.45 लाख नए ग्राहक जोड़े गए, जो मार्च 2025 में जोड़े गए कुल नए ग्राहकों का 58.94 प्रतिशत है. मंत्रालय के अनुसार, लगभग 13.23 लाख सदस्य, जो पहले बाहर हो गए थे, मार्च में ईपीएफओ में फिर से शामिल हो गए.
ये भी पढ़ें: केंद्र सरकार ने पीएलआई स्कीम में आवेदन करने के लिए दवा कंपनियों को किया आमंत्रित
-भारत एक्सप्रेस
Nothing CEO Carl Pei: उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी नथिंग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) कार्ल पेई…
Ayodhya Ram Mandir Donation Theft: सुप्रीम कोर्ट के सामने रखी गई स्टेटस रिपोर्ट में बताया…
एशियन गेम्स 2026 के दूसरे दिन भारत ने निशानेबाजी और एमएमए (MMA) में 3 सिल्वर…
Australia Ageing Population: साल 2060 तक ऑस्ट्रेलिया की आबादी घटने लगेगी. यह देश के इतिहास…
भारत एक्सप्रेस के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय दिल्ली में होने जा रहे 'हिंदी मेरी…
IIT Bombay Student Death:: IIT बॉम्बे छात्र साहिल वाकोडे की मौत के मामले में परिवार…