भारत का एक्टिव मोबाइल सब्सक्राइबर बेस अक्टूबर में 5.7 मिलियन बढ़ा है. यह पिछले पांच महीनों में सबसे बड़ी मासिक बढ़त है. इससे कुल एक्टिव सब्सक्राइबर बेस 1,094 मिलियन तक पहुंच गया. एनालिस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैलेंडर ईयर 2025 में अब तक करीब 34 मिलियन नए यूजर्स जुड़े हैं, जो पिछले आठ सालों में सबसे ज्यादा है.
इस बढ़त में सबसे बड़ा हिस्सा Jio का रहा. कंपनी ने अक्टूबर में 3.9 मिलियन नए एक्टिव सब्सक्राइबर्स जोड़े और उसका कुल आंकड़ा 476 मिलियन तक पहुंच गया. वहीं, Bharti Airtel ने करीब 2.8 मिलियन नए यूजर्स जोड़े, जिससे उसका बेस 392 मिलियन हो गया. दूसरी ओर Vodafone Idea को नुकसान हुआ और उसने 0.4 मिलियन यूजर्स खो दिए.
Jefferies की रिपोर्ट के अनुसार, Jio ने लगातार आठवें महीने Airtel से ज्यादा एक्टिव सब्सक्राइबर्स जोड़े हैं. यह ट्रेंड कंपनी की मजबूत पकड़ और डेटा यूजर्स के बीच उसकी लोकप्रियता को दिखाता है.
ICICI Securities के आंकड़ों के मुताबिक, Jio का एक्टिव सब्सक्राइबर मार्केट शेयर अक्टूबर में 14 बेसिस पॉइंट बढ़कर 43.5% हो गया. Airtel का शेयर भी 6 बेसिस पॉइंट बढ़कर 35.8% पर पहुंचा. वहीं Vodafone Idea का शेयर 12 बेसिस पॉइंट गिरकर 15.6% रह गया.
ये भी पढ़ें: सोलर मॉड्यूल्स में आत्मनिर्भर भारत की रफ्तार तेज, 43 हजार नौकरियां और बढ़ती क्षमता
-भारत एक्सप्रेस
West Bengal Encounter: पश्चिम बंगाल के रायगंज में 12 साल की भांजी से रेप और मर्डर…
Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को गुजरात के अहमदाबाद में कई उद्घाटन…
Anant Singh: जदयू विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी में दामाद को 3.5 करोड़…
PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक संस्कृत…
Delhi News: दिल्ली में प्रदूषण का स्तर खतरनाक रूप से बढ़ने के बाद मंत्री कपिल…
PM Modi: उत्तराखंड के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह…