बिजनेस

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को तगड़ा झटका, नहीं मिलेगा DA के 18 महीने का बकाया

केंद्र सरकार ने कोरोना के हालात का हवाला देकर कर्मचारियों को 18 महीने यानी 1 जनवरी 2020 से 30 जून 2021 के बीच डीए का भुगतान नहीं किया है. माना जा रहा था कि हालात सुधरने के बाद सरकार डीए के बकाये का भुगतान कर देगी, लेकिन अब स्पष्टीकरण के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि केंद्रीय कर्मचारियों को एरियर नहीं मिलेगा.

राज्यसभा सांसद नारन-भाई जे. राठवा ने वित्त मंत्री से सवाल पूछा था कि क्या सरकार 18 महीने तक महंगाई राहत देने पर विचार कर रही है. इसके जवाब में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों, पेंशनरों को 18 महीने के लिए देय महंगाई भत्ते, महंगाई राहत के बकाए को जारी करने के संबंध में विभिन्न अभ्यावेदन प्राप्त हुए हैं. वित्तीय वर्ष 2020-21 के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ, ऐसे में बकाया महंगाई भत्ता, महंगाई राहत का भुगतान करना संभव नहीं समझा गया.

ये भी पढ़ें- Oppo A58x 5G: ओप्पो का 50 मेगापिक्सल के डुअल कैमरे वाला स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत बेहद कम

आपको बता दें कि 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के मुताबिक केंद्रीय कर्मचारियों को छमाही आधार पर महंगाई भत्ता या राहत बढ़ानी है. यही वजह है कि सरकार साल में दो बार महंगाई भत्ता या राहत देती है. हालांकि, कोरोना काल में साढ़े तीन साल तक महंगाई भत्ता या राहत यथावत रही. वही साढ़े तीन साल के बकाए की मांग की जा रही थी.

Dimple Yadav

Recent Posts

दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा वेस्ट, टलेगा हादसों का खतरा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…

2 hours ago

वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां होगी भारत-पाक की टक्कर?

ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…

3 hours ago

बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी दिल्ली यूनिवर्सिटी! लॉन्च हुआ ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन, युवाओं से जुड़ने की अपील

दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…

3 hours ago

प्यार में धोखा मिला तो बन गए बलिया के ‘बेवफा चायवाले’, दीवाने हुए अफसर और नेता

बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…

3 hours ago

उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय हादसा, बेल्ट टूटने से मस्जिद का हिस्सा क्षतिग्रस्त

Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…

3 hours ago