खेल

VIDEO IND vs BAN: श्रेयस अय्यर को मिले दो जीवनदान! कैच छूटा, स्टंप पर गेंद लगी फिर भी नहीं लौटे पवेलियन

Shreyas Iyer: वनडे सीरीज गंवा चुकी टीम इंडिया की नजर अब टेस्ट सीरीज पर है. पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी कर रही है. जिसमें पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 278 पर 6 विकेट है. श्रेयस अय्यर 82 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. इस बल्लेबाज की ये पारी टीम इंडिया के लिए बेहद खास है तो वहीं बांग्लादेश श्रेयस अय्यर से परेशान जरूर होंने. खासकर जब मामला केवल बल्लेबाजी ना हो. दरअसल, श्रेयस अय्यर की किस्मत उनका पूरा साथ दे रही है. बुधवार को उन्हें एक नहीं दो बार जीवनदान मिला है. एक बार तो बांग्लादेश कि गलती भी मगर दूसरी बार तो भाग्य ने श्रेयस को बचा लिया.

स्टंप पर गेंद लगी फिर भी श्रेयस अय्यर आउट नहीं

84वें ओवर में श्रेयस अय्यर काफी भाग्यशाली रहे. बांग्लादेश के तेज गेंदबाज एबादोत हुसैन द्वारा फेंके गए ओवर की पांचवीं गेंद स्टंप्स पर जा लगी. हालांकि, अय्यर अपनी क्रीज पर डटे रहे और भले ही गेंद स्टंप्स से टकराई, लेकिन गिल्लियां नहीं गिरी. रिप्ले में भी दिखा कि गिल्लियां चमक उठीं और थोड़ी हिलीं, लेकिन गिरीं नहीं. यह दाएं हाथ के बल्लेबाज के लिए काफी भाग्यशाली रहा.

ये भी पढ़ें: Allah Mohammad IPL 2023 Auction: 15 साल उम्र… 6 फीट 2 इंच 6 की हाइट, ये अफगानी खिलाड़ी मिनी ऑक्शन में धूम मचाने को है तैयार

बता दें, श्रेयस अय्यर और पुजारा ने मिलकर 149 रनों की साझेदारी कर टीम इंडिया को कुछ राहत दी. चेतेश्वर पुजारा 203 गेंदों में 90 रन बनाकर आउट हुए. श्रेयस अय्यर 82 रनों पर दिन के अंत में नॉट आउट रहे और अपने दूसरे टेस्ट शतक के करीब पहुंच गए. पहले दिन स्टंप्स के समय, भारत का स्कोर 278/6 है, दिन की आखिरी गेंद पर अक्षर पटेल आउट हुए.

एक बार फिर फ्लॉप हुआ टॉप ऑर्डर?

बांग्लादेश दौर पर गई टीम इंडिया की बल्लेबाजी बहुत कमजोर नजर आ रही है. वनडे सीरीज के बाद टेस्ट में भी बांग्लादेशी अटैक के आगे टॉप ऑर्डर ने सरेंडर कर दिया. हालांकि, पंत, पुजारा और श्रेयस अय्यर के पारियों के दम पर भारत टेस्ट में मजबूत स्थिति में है. लेकिन अगर भारत को बांग्लादेश के खिलाफ जीतना है और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में पहुंचना है तो खेल दमदार दिखाना होगा. जिसके लिए टॉप ऑर्डर का चलना बहुत जरूरी है.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

Dhanteras Special: धन का धर्म और मर्म- धन्वन्तरि, लक्ष्मी-नारायण और कुबेर की कथाओं से समझें क्या है असली समृद्धि

Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…

15 minutes ago

Dhanteras 2026: धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं नई चीजें? जानें खरीदारी का मुहूर्त और ‘यम दीप’ की मान्यता

Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…

2 hours ago

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

8 hours ago